एक्सप्लोरर

आपकी गर्दन पर भी आ गए हैं काले घेरे? ये है इसका घरेलू उपाय

Dark Circles on Neck : गर्दन के आसपास के काले घेरों को साफ करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

Dark Circles on Neck :  गर्दन के आसपास काले घेरे कई बार लोगों के सामने आपको शर्मिंदा कर सकते हैं. इसलिए इसे साफ करना बहुत ही जरूरी है. गर्दन के आसपास डार्क घेरे को हटाने के लिए आपको महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स लगाने की जरूरत नहीं है. आप कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग करके ही इसे साफ कर सकके हैं. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान से नुस्खे बताएंगे, जिससे कुछ ही दिनों में गर्दन के आसपास के डार्क घेरे को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

बेसन और दही पैक

गर्दन के काले घेरे को साफ करने के लिए आप बेसन, दही और हल्दी के मिश्रण का प्रयोग कर सकते हैं. इसे लगाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिक्स करें. इसके बाद तीनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और गर्दन पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें. इससे टैनिंग हट सकती और स्किन ब्राइट हो सकता है. 

ये भी पढ़ें - सिर्फ 2 सप्ताह में ही फैटी लिवर से पाएं आराम, बस रोजाना पीना शुरू कर दें ये ड्रिंक्स

नींबू और शहद

गर्दन के आसपास डार्क धब्बों को हटाने के लिए शहद और नींबू का मिश्रण अच्छा हो सकता है. इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं. अब इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. नींबू में ब्लीचिंग एजेंट है और शहद मॉइस्चर देता है. हालांकि, ध्यान रखें कि नींबू लगाने के तुरंत बाद धूप में न जाएं.

एलोवेरा जेल है असरदार

गर्दन के आसपास काले घेरे को हटाने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे सीधे तौर पर गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और डेड स्किन हटती है.

आलू का रस है फायदेमंद

गर्दन को साफ करने के लिए आलू का प्रयोग किया जा सकता है. इसके लिए आलू को काटकर गर्दन पर रगड़ें या उसका रस अपने गर्दन पर लगाएं. यह गर्दन को साफ करने में असरदार हो सकता है. आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो टैन हटाने में फायदेमंद है.

बेकिंग सोडा और पानी

डार्क गर्दन को साफ करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और गर्दन पर 10 मिनट लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें, फिर धो लें. इससे स्किन एक्सफोलिएशन होता है और स्किन साफ होती है.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget