एक्सप्लोरर

Beauty Tips: जान लें बालों के झड़ने का असली कारण, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां

Hairfall Problem: लड़का हो या लड़की हर कोई झड़ते बालों की वजह से हमेशा चिंता में रहते है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताएंगे, जिनकी वजह से अक्सर बाल झड़ने लगते हैं.

बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. लड़का हो या लड़की हर कोई झड़ते बालों की वजह से हमेशा चिंता में रहते हैं. लेकिन क्या आप झड़ते बालों का कारण जानते हैं? अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताएंगे, जिनकी वजह से अक्सर बाल झड़ने लगते हैं.

बाल झड़ने का कारण 

बालों की ठीक से केयर नहीं करने की वजह से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. क्योंकि कई बार लोग समय पर हेयर वॉश नहीं करते हैं, जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं. आपको हर एक हफ्ते में अपने बालों में तेल लगाना चाहिए और बालों की अच्छी तरह मालिश करना चाहिए. अगर आप सही तरीके से अपने बालों की केयर करेंगे, तो आपके बाल झड़ना कम हो सकते हैं.

शरीर में पोषण की कमी

इसके अलावा कुछ लोगों को प्रोटीन, आयरन, विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी होने की वजह से बाल झड़ने लगते हैं. यही नहीं अगर आप लगातार किसी चीज को लेकर तनाव करते हैं या फिर चिंता में रहते हैं, तो भी इससे आपके बाल झड़ सकते हैं. अगर आपको बहुत ज्यादा कमजोरी होने लगी है, तो भी आपके बाल लगातार झड़ने लगेंगे.

हार्मोनल चेंजेस

कुछ लोगों के बाल हार्मोनल चेंजेस की वजह से झड़ने लगते हैं. जो लोग जरूर से ज्यादा दवाइयों का सेवन करते हैं, उनके भी बाल झड़ सकते हैं. कई बार स्कैल्प पर फंगल या बैक्टीरिया संक्रमण होने लगते हैं, जिसकी वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं. जब आपके बहुत ज्यादा बाल झड़ने लगे और सर पर से बाल खत्म हो जाए, तो ये कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं, जैसे कैंसर, लुपस आदि.

झड़ते बालों से बचने के उपाय

इन सभी से बचने के लिए अपने आपको तंदुरुस्त रखें, बालों की केयर करें, प्रोटीन, विटामिन और खनिज जैसे आहार का सेवन करें, तनाव करने से बचे, हफ्ते में एक बार हेयर मास्क जरूर लगाएं और बालों से संबंधित परेशानी अधिक होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले.

ठंडे पानी से धोएं बाल

ध्यान रहे जब भी बाल धोए, तो ठंडे पानी से बालों को धोएं. गर्म पानी से बाल धोने की वजह से बाल रूखे और बेजान बन सकते हैं. इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर आप इन झड़ते बालों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Skin Care Tips: बर्फ जैसी दिखने वाली ये छोटी सी चीज कुछ ही दिनों में चमका देगी आपका चेहरा, लोग भी पूछने लगेंगे राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
चेहरे पर कैसे लगाएं ब्लीच? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही तरीका
चेहरे पर कैसे लगाएं ब्लीच? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही तरीका
कैसे करें केमिकल युक्त मुल्तानी मिट्टी की पहचान? ये हैं आसान हैक्स
कैसे करें केमिकल युक्त मुल्तानी मिट्टी की पहचान? ये हैं आसान हैक्स

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget