एक्सप्लोरर

मसूर की दाल से घर पर करें फेशियल, बेदाग और खूबसूरत होगी स्किन

Lentil Facial at Home: मसूर की दाल से घर पर करें फेशियल और पाएं बेदाग, निखरी और चमकदार त्वचा. जानिए आसान घरेलू तरीका और इसके ब्यूटी फायदे.

Lentil Facial at Home: आपने मसूर की दाल को रसोई में स्वाद बढ़ाते तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है कि यही दाल आपकी स्किन को भी खूबसूरत बना सकती है? मसूर की दाल में छुपा है एक ऐसा नैचुरल गुण, जो आपकी त्वचा को निखार सकता है, दाग-धब्बों को कम कर सकता है और स्किन को एक नई जान दे सकता है. आइए जानते हैं कैसे मसूर की दाल से घर बैठे फेशियल किया जाए और पाएं पार्लर जैसा ग्लो. 

मसूर की दाल क्यों है खास?

मसूर की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और आयरन पाया जाता है। ये तत्व स्किन से डेड सेल्स हटाने, स्किन को डीप क्लीन करने और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा ये स्किन को टाइट और जवां भी बनाते हैं. 

ये भी पढ़े- महंगी सनस्क्रीन लगाना भूल जाएंगे आप, ये है टैनिंग से बचने के कारगर घरेलू उपाय

फेशियल के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच मसूर की दाल (रातभर भिगोई हुई)

1 चम्मच दूध या दही

1 चुटकी हल्दी

गुलाब जल (आवश्यकतानुसार)

फेशियल करने का तरीका

सबसे पहले भीगी हुई मसूर दाल को मिक्सी में पीस लें

अब उसमें दही या दूध, हल्दी और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं

इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से 5 मिनट मसाज करें

20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें

ठंडे पानी से चेहरा धो लें और मॉइश्चराइज़र लगाएं

इस फेशियल से मिलेंगे ये फायदे

स्किन होगी गहराई से साफ

दाग-धब्बे और टैनिंग में सुधार

त्वचा बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

नियमित उपयोग से पिंपल्स और ब्लैकहेड्स में भी कमी

सावधानी जरूर रखें 

अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें

हफ्ते में 1 या 2 बार ही इस फेशियल को करें

दाल को बहुत ज्यादा न रगड़ें, वरना त्वचा पर रैशेज़ हो सकते हैं. 

बिना ज्यादा खर्च किए, घर पर ही नैचुरल ग्लो पाना अब मुश्किल नहीं. मसूर की दाल न सिर्फ आपकी प्लेट बल्कि आपकी स्किन के लिए भी वरदान है. तो अगली बार जब चेहरे पर थकान या डलनेस दिखे, तो पार्लर की अपॉइंटमेंट लेने से पहले मसूर की दाल से बना यह आसान फेशियल जरूर आज़माएं. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
Independence Day Outfits: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget