फटे होंठ नहीं अब नैचुरल ग्लो चाहिए? ट्राई करें ये लिप केयर हैक्स
अगर आप भी चाहती हैं कि आपके होंठ हमेशा सॉफ्ट, गुलाबी और नेचुरल ग्लो वाले बने रहें, तो कुछ आसान और घरेलू लिप केयर हैक्स को जरूर अपनाएं. ये तरीके ना सिर्फ फटे होंठों की समस्या से राहत दिलाता है.

स्किन के साथ-साथ होंठों की केयर करना बेहद जरूरी होता है. कई बार मौसम में नमी के बावजूद भी होंठ सूखने लगते हैं, फटने लगते हैं और अपनी चमक खो बैठते हैं. साथ ही लोग होंठों की केयर को लेकर उतने अलर्ट नहीं होते, जितना चेहरे की स्किन को लेकर होते हैं. लेकिन होंठ शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होते हैं और इन्हें भी उतनी ही केयर की जरूरत होती है. अगर आप भी चाहती हैं कि आपके होंठ हमेशा सॉफ्ट, गुलाबी और नेचुरल ग्लो वाले बने रहें, तो कुछ आसान और घरेलू लिप केयर हैक्स को जरूर अपनाएं. ये तरीके ना सिर्फ फटे होंठों की समस्या से राहत दिलाता है. बल्कि होंठों को अंदर से पोषण देकर उन्हें खूबसूरत भी बनाता है. तो चलिए जानते हैं कि फटे होंठों को कौन से नैचुरल लिप केयर हैक्स की मदद से सॉफ्ट और नेचुरल ग्लो वाले बनाएं.
फटे होंठों के लिए नैचुरल लिप केयर हैक्स
1. होंठों की सफाई और एक्सफोलिएशन करें - जैसे हम चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब करते हैं, वैसे ही होंठों को भी एक्सफोलिएट करना चाहिए. इससे फटे होंठों की लेयर हटती है और नई सॉफ्ट स्किन बाहर आती है. आप घर पर बहुत ही आसान लिप स्क्रब बना सकते हैं. घरेलू लिप स्क्रब बनाने के लिए 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चीनी दोनों को मिलाकर होंठों पर हल्के हाथों से 1-2 मिनट तक रगड़ें, फिर हल्के गर्म पानी से धो लें. ये तरीका हफ्ते में 2 बार करें.
2. मॉइस्चराइज करना न भूलें - एक्सफोलिएशन के बाद सबसे जरूरी होता है कि होंठों को मॉइश्चराइज किया जाए. इससे होंठ सॉफ्ट बने रहते हैं और फटने की समस्या से बचते हैं. आप कोई अच्छा लिप बाम यूज कर सकती हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीका अपनाना चाहे तो नारियल तेल सबसे अच्छा ऑप्शन है. रात को सोने से पहले एक बूंद नारियल तेल लें और होंठों पर हल्के से मालिश करें. ये होंठों में गहराई से नमी पहुंचाता है और सुबह तक होंठ एकदम सॉफ्ट नजर आते हैं.
3. होंठों पर बार-बार रब ना करे - यह आदत बहुत आम है लेकिन बेहद खराब भी है. जब हम होंठों को बार-बार रब करतें हैं, तो लार की वजह से होंठ और ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. इससे होंठ जल्दी फटते हैं और उन पर डार्कनेस भी आने लगती है. अगर होंठ सूखने लगे, तो तुरंत कोई लिप बाम लगाएं.
4. सनस्क्रीन वाले लिप बाम का करें यूज - UV किरणें स्किन और होंठों पर असर डालती हैं. इसलिए जब भी बाहर जाएं तो ऐसे लिप बाम का चुनें जिसमें SPF हो, इससे होंठ सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहते हैं.
5. खुद को हाइड्रेट रखना है सबसे जरूरी - अक्सर हम काम में बिजी या कई बार मौसम बदलने पर पानी पीना कम कर देते हैं, लेकिन यह सबसे बड़ी गलती होती है. हमारे होठों को नमी अंदर से भी मिलनी चाहिए, और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना जरूरी है. दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएं. जब शरीर हाइड्रेट रहेगा, तो होंठ भी ड्राई नहीं होंगे और उनमें नेचुरल ग्लो बना रहेगा.
6. अंदर से पोषण भी जरूरी है - सिर्फ बाहर से चीजें लगाने से फायदा नहीं होता है.अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलेगा, तो होंठ बार-बार ड्राई और डल होते रहेंगे. होंठों की सेहत के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स विटामिन B और E, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड, ताजे फल और हरी सब्जियां डाइट में शामिल करें.
यह भी पढ़ें Alum Benefits for Teeth: दांतों को चमकाने के लिए घर पर बनाए फिटकरी का मंजन, मिनटों में होगा तैयार




















