एक्सप्लोरर

अनन्या पांडे ने बर्फ के पानी से धोया अपना चेहरा, क्या वाकई इससे खूबसूरत होती है स्किन?

बर्फ के पानी से चेहरा धोने को आइस वॉटर फेशियल या कोल्ड वॉटर डिप भी कहते हैं. यह ऐसी स्किनकेयर तकनीक है, जिसमें चेहरे को ठंडे पानी और बर्फ के मिश्रण में कुछ सेकंड के लिए डुबोया जाता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर नया स्किनकेयर ट्रेंड आजमाने की बात शेयर की. इसमें वह अपना चेहरा बर्फ के पानी (आइस वॉटर फेशियल) से धोती नजर आईं. अब सवाल यह उठता है कि क्या बर्फ के पानी से चेहरा धोने से वाकई स्किन में निखार आता है? जानते हैं कि यह स्किनकेयर हैक कितना असरदार है?

क्या है आइस वॉटर फेशियल?

बर्फ के पानी से चेहरा धोने को आइस वॉटर फेशियल या कोल्ड वॉटर डिप भी कहते हैं. यह ऐसी स्किनकेयर तकनीक है, जिसमें चेहरे को ठंडे पानी और बर्फ के मिश्रण में कुछ सेकंड के लिए डुबोया जाता है या बेहद ठंडे पानी से चेहरा धोते हैं. यह प्रोसेस आमतौर पर 10-30 सेकंड तक दोहराई जाती है. कई लोग इसे सुबह या रात के स्किनकेयर रूटीन में शामिल करते हैं, जिससे स्किन तरोताजा और चमकदार रहे. इस ट्रेंड को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसे अनन्या पांडे, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार बेला हदीद और केट हडसन भी फॉलो करती हैं. 

बर्फ के पानी से चेहरा धोने के फायदे

सूजन और पफीनेस होती है कम: बर्फ का पानी खून की धमनियों को सिकोड़ता है, जिससे चेहरे की सूजन और पफीनेस कम हो जाते हैं. साथ ही, आंखों के नीचे के बैग्स कम करने में मदद मिलती है. यह प्रक्रिया सुबह के समय खासकर फायदेमंद होती है, क्योंकि उस वक्त नींद के बाद चेहरा सूजा हुआ दिख सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि अडेराव के मुताबिक, ठंडा पानी सूजन और लालिमा को कम करता है, जिससे स्किन तरोताजा और चमकदार दिखती है.

रोमछिद्रों को करता है टाइट: ठंडा पानी स्किन के रोमछिद्रों को अस्थायी रूप से सिकोड़ता है, जिससे चेहरा चिकना और एकसमान दिखता है. यह उन लोगों के लिए बेहद कारगर होता है, जिनकी स्किन ऑयली है या जिनके रोमछिद्र बड़े दिखाई देते हैं. ठंडे पानी के इस्तेमाल से सीबम (स्किन का नैचुरल ऑयल) प्रॉडक्शन नियंत्रित रहता है. 

ब्लड फ्लो में होता है इजाफा: जब स्किन ठंडे पानी के संपर्क में आती है तो खून की धमनियां पहले सिकुड़ती हैं और फिर सामान्य तापमान पर लौटने पर फैलती हैं. यह प्रक्रिया ब्लड फ्लो को बढ़ाती है, जिससे स्किन को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं.

बर्फ के पानी से कितना नुकसान?

पूरी तरह से सफाई नहीं करता: ठंडा पानी स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को पूरी तरह से हटा नहीं पाता है. गुनगुना पानी स्किन की अच्छी तरह सफाई करता है, क्योंकि यह रोमछिद्रों को खोलता है और गंदगी को हटाने में मदद करता है. ठंडा पानी रोमछिद्रों को सिकोड़ देता है, जिससे गंदगी और बैक्टीरिया अंदर फंस सकते हैं, जिसकी वजह से मुंहासे हो सकते हैं.

संवेदनशील त्वचा के लिए खतरनाक: संवेदनशील त्वचा या रसिया जैसी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों के लिए बर्फ का पानी हानिकारक हो सकता है. डॉ. रश्मि अडेराव के अनुसार, ज्यादा ठंडा पानी त्वचा में जलन या लालिमा को बढ़ा सकता है. इसे आजमाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है.

आइस बर्न का खतरा: बर्फ के पानी में चेहरा बहुत देर तक डुबोने या बर्फ को सीधे त्वचा पर लगाने से आइस बर्न हो सकता है. बर्फ को हमेशा कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करें और चेहरा 10-30 सेकंड से ज्यादा समय तक ठंडे पानी में न डुबोएं.

ये भी पढ़ें: शारीरिक संबंध बनाने के बाद तुरंत टॉयलेट जाने से क्या नहीं होती है प्रेग्नेंसी? जानें क्या है सच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
Independence Day Outfits: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget