एक्सप्लोरर

कच्चा दूध पीने से क्या वाकई चेहरे पर आता है निखार? ये है सच

कच्चा दूध बेहद फायदेमंद है. इसे पीने से सिर्फ सेहत ही नहीं सुधरती, स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी कम हो सकती हैं. इसे लेकर कई दावे भी किए जाते हैं. क्या कच्चा दूध पीने से चेहरे पर निखार आता है?

Raw Milk for Face Benefits : कच्चे दूध में बड़ी ताकत होती है. पुराने जमाने से ही इसका इस्तेमाल चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में किया जाता था. लेकिन अब बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स आ गए हैं, जो खूबसूरती बढा़ने का दावा करते हैं. महिलाएं इनमें से कई तरीकों को आजमाती है. ये चीजें महंगी तो होती ही हैं, कई बार नुकसानदायक भी हो सकती है. इनसे बचने के लिए घरेलू उपाय का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में कच्चे दूध (Raw Milk) की अहमियत बढ़ जाती है लेकिन सवाल ुठता है कि क्या सचमुच कच्चा दूध पीने से चेहरे पर निखार आता है. आइए जानते हैं इसका जवाब...

कच्चा दूध कितना फायदेमंद

कच्चे दूध में लैक्टोज, प्रोटीन, वसा, कैल्शियम और विटामिन A, B12, D और जिंक होता है. सोते समय इसे लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. इससे दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्‍किन में एब्जॉर्ब होकर उसे मॉइश्चराइज करते हैं.

यह भी पढ़ें :  न्यू बोर्न बेबी की मां कैसे रखें महाशिवरात्रि का व्रत? फिटनेस पर नहीं पड़ेगा असर

कच्चा दूध चेहरे के लिए कितना फायदेमंद

1. कच्चे दूध में नमक मिलाकर स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है.

2. कच्चे दूध में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और सैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जिसे चेहरे पर लगाने से बढ़ती उम्र का असर नजर नहीं आता और चेहरा जवां बना रहता है.

3. कच्चे दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे ताकतवर पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं. इसे रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं.

4. आंखों में जलन होने पर कच्चे दूध में कॉटन को भिगोकर कुछ देर आंखों पर रख लें. इससे जलन दूर होगी. 

5. कच्चे दूध को फटे होंठों पर लगाने से फायदा मिलता है.

6. टोनर के तौर पर कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक कॉटन पैड में कच्चा दूध लेकर चेहरे पर अप्लाई करें.

7. क्लिंजर के तौर पर भी कच्चा दूध उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें.

क्या कच्चा दूध पीने से चेहरे पर निखार आता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चा दूध पीने से त्वचा की सेहत में सुधार हो सकता है, लेकिन इसका सीधा संबंध चेहरे पर निखार आने से नहीं है. त्वचा की सेहत में सुधार करने के लिए हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज करना जरूरी है.  हालांकि, कच्चा दूध पीने से स्किन की चमक बढ़ सकती है, स्किन प्रॉब्लम्स जैसे- मुंहासे, दाग-धब्बे कम हो सकते हैं और स्किन खिली-खिली रहती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget