एक्सप्लोरर

महिलाओं के लिए बालों में कलर करवाना कितना खतरनाक? जानें ये कितना सेफ

हेयर कलर्स और हेयर डाईज के कई ऑप्शन मार्केट में अवेलबल हैं. इनमें से कुछ नुकसानदायक भी हैं. इन्हें जल्दी-जल्दी करवाना हानिकारक हो सकता है. इनमें पाए जाने वाले कुछ तत्व एलर्जी का कारण भी बन सकते हैं.

Hair Color For Women : हेयर कलर का ट्रेंड इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है. महिलाएं अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से परमानेंट, सेमी परमानेंट या टेम्परेरी हेयर कलर करा रही हैं. इससे बालों की सफेदी छिपती है और ट्रेंडी लुक भी मिलता है. हेयर कलर्स और हेयर डाईज के कई ऑप्शन मार्केट में अवेलबल हैं. इनमें से कुछ नुकसानदायक भी हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि महिलाओं के लिए बालों को कलर करवाना खतरनाक है या सेफ. आइए जानते हैं जवाब...

क्या हेयर कलर करवाना खतरनाक है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, रेगुलर और परमानेंट हेयर कलर बालों की संरचना को बदल सकते हैं. बालों पर रेगुलर तौर पर इनका इस्तेमाल करने से क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचता है और बाल टूटने-झड़ने लगते हैं. इससे बाल डल और डैमेज भी हो सकते हैं. बालों को कलर करने के सेमी परमानेंट तरीका, जैसे- बालों को धोना और क्रीम लगाना, शैंपू करना परमानेंट कलर जितना हानिकारक नहीं होता है.

बालों को कलर करवाने से कितना नुकसान

1. बालों के अलावा सेहत के लिए अमोनिया हानिकारक

एक्सपर्ट्स का कहना है कि परमानेंट हेयर डाई और ब्लीच महिलाओं के बालों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. इनमें मौजूद अमोनिया बाल सुस्त-बेजान बनाते हैं. अमोनिया हेयर क्यूटिकल्स को तोड़कर रंग को उसमें जमा होने देता है. इससे एलर्जी, स्किन में जलन और सांस से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं.

2. अमोनिया फ्री डाई भी सेफ नहीं

अगर किसी हेयर डाई या हेयर कलर में अमोनिया नहीं है तो इसका मतलब ये नहीं कि यह आपके लिए सेफ है. इनमें अमोनिया की जगह मोनोएथेनॉलमाइन का इस्तेमाल होता है, जो अमोनिया की तरह की नुकसान पहुंचाता है. यह सेहत के लिए अमोनिया जितना खतरनाक नहीं है लेकिन उसी की तरह बालों को डैमेज कर सकता है.

3. बाल झड़ने लगते हैं

बालों में कलर करने के लिए क्युटिकल्स का खुलना और उसमें रंग भरना जरूरी है लेकिन इससे बाल कमजोर हो सकते हैं. इस प्रक्रिया की वजह से टूटने लगते हैं. बालो में डाई करने से स्कैल्प की नमी खत्म हो जाती है और बालों को काफी नुकसान पहुंचता है.

यह भी पढ़ें : टीवी या फोन दिखाकर बच्चे को खाना खिलाते हैं आप? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

4. पेरोक्साइड फ्री डाई भी नुकसान

सेमी परमानेंट डाई बालों के कॉर्टेक्स को कम ही सही नुकसान पहुंचाती है. डाई या हेयर कलर में पेरोक्साइड होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. यह बालों के क्युटिकल्स के तोड़कर रंग भरता है. जिससे बाल लंबे समय तक नहीं टिकते हैं. इसकी अधिकता भी खतरनाक हो सकती है.

बालों की सेफ्टी के लिए कलर करवाते समय क्या करें

1. एक्सपर्ट्स से सलाह लेकर उम्र के अनुसार ही हेयर कलर चुनें.

2. हेयर कलर या हेयर डाई की क्वालिटी से समझौता न करें.

3. हर्बल कलर ही यूज करने की कोशिश करें.

4. हेयर कलर हमेशा चेहरे, बालों की लंबाई और प्रोफेशन के हिसाब से ही कराएं.

5.  कुछ महिलाएं 1-2 दिन छोड़कर बालों को धोती हैं, इस कारण रंग ज्यादा दिन नहीं टिकता और जल्दी-जल्दी कलर करवाना पड़ता है. इसलिए बालों को जल्दी-जल्दी न धोएँ.

6. धूप में निकलने पर बालों को कवर करें.

7. कभी भी पूरे बालों पर एक साथ कलर कराने से बचें. थोड़े बालों पर कलर कराकर उसके साइड इफेक्ट्स को चेक कर सकती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Mango Face Pack: आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Homemade Potato Chips: घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget