एक्सप्लोरर

Steam Beauty Benefits: स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है हफ्ते में एक बार स्टीम लेना, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Beauty Tips: प्राचीन काल से महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने के लिए भाप लेने का सहारा लेती आ रही हैं. स्टीम से स्किन अंदर तक साफ होती है और यह पिंपल, झुर्रियां या ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करता है.

Steam Skin Beauty Benefits: कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि हफ्ते में एक बार स्टीम लेने से बहुत से लाभ मिलते हैं. यह सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह गले की खराश को भी ठीक करता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हफ्ते में एक बार स्टीम लेने से आपको की तरह के ब्यूटी बेनिफिट्स (Steam Beauty Benefits) मिल सकते हैं. आपको बता दें कि प्राचीन काल से महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने के लिए भाप लेने का सहारा लेती आ रही हैं. स्टीम लेने से स्किन अंदर तक साफ होती है और यह पिंपल, झुर्रियां या ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करता है. तो चलिए जानते हैं हफ्ते में एक बार स्टीम लेने के ढेरों फायदे के बारे में-

1. ब्लैकहेड्स की समस्या होती है दूर
ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर  ब्लैकहेड्स की समस्या (Blackheads Problem) रहती है. ऐसे में स्टीम लेना उनके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है. स्टीम लेने से पहले चेहरे को किसी भी फेस वॉश से ठीक से धो दें और उसके बाद कम से कम 5 से 10 मिनट स्टीम लें. उसके बाद चेहरे को स्क्रब करें. इससे आपकी स्किन पर जमा ब्लैकहेड्स निकल जाएंगे. इसे आप हफ्ते में दो बार ट्राई करें.

2. चेहरे की गंदगी को निकाले में करता है मदद
आजकल वातावरण में प्रदूषण (Pollution effect on the skin) का स्तर बहुत बढ़ गया है. ऐसे में चेहरे पर धूल, मिट्टी और गंदगी जम जामा बहुत कॉमन प्रॉब्लम है. इसे दूर करने के लिए आप हफ्ते में एक बार स्टीम जरूर लें. स्टीम लेने से चेहरे पर जमे डेड सेल्स भी निकल जाते हैं और स्किन पोर्स भी क्लीयर हो जाते हैं.  

3. चेहरे को मिलती है नमी
जिन लोगों की स्किन टाइप ड्राई है उन्हें स्टीम जरूर लेना चाहिए. स्टीम लेने से चेहरे पर नमी बरकरार (Hydrated Skin) रहती है. इसके साथ ही यह झुर्रियां के कारण ढीली हो रही स्किन को टाइट करने के काम आता है. चेहरा ग्लोइंग दिखने लगता है.  

4. टॉक्सिन्स को निकालता है बाहर
यह तो हम सभी जानते ही हैं कि पसीने से हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है. ठीक उसी तरह स्टीम भी हमारी स्किन में मौजूद टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है. ध्यान रखें कि स्टीम लेने के बाद चेहरे को क्लीन और स्क्रब जरूर करें. यह स्किन को पूरी तरह से टॉक्सिन फ्री कर देता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Hair Fall: इन 4 बीमारियों के कारण तेजी से झड़ सकते हैं बाल, इस तरह पहचानें लक्षण

Weight Loss: कैसा रहेगा पनीर और अंडे का एक ही समय पर साथ खाना? जानिए नतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget