एक्सप्लोरर

ब्लैक फंगस हो या व्हाइट फंगस, शुगर लेवल को काबू करना क्यों जरूरी है? जानिए

ब्लैक या व्हाइट फंगस दोनों को काबू करने के लिए सबसे जरूरी डायबिटीज का अच्छा नियंत्रण और स्टेरायड का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल है. चूंकि कोविड-19 डायबिटीज वाले मरीजों पर बुरा प्रभाव डालती है, इसलिए ये खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

नागपुर: कोविड-19 से उबर चुके मरीजों में पिछले दो दिनों के दौरान 'व्हाइट फंगस' या कैंडिडिआसिस के 4 मामले सामने आए हैं. हालांकि, अभी ये संक्रमण के सिर्फ प्रमाणित मामले हैं, लेकिन वास्तविक संख्या ज्यादा भी हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है चाहे ब्लैक फंगस हो या फिर व्हाइट फंगस, उनसे दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका शुगर कंट्रोल है.

ब्लैक या व्हाइट फंगस संक्रमण में शुगर कंट्रोल जरूरी

एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर हिमांशु पाटिल कहते हैं, "डायबिटीज वाले लोगों का इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है, इसका मतलब हुआ कि उन्हें पहले ही कोरोना वायरस की चपेट में आने का ज्यादा खतरा होता है. चूंकि कोविड-19 डायबिटीज वाले मरीजों पर बुरा प्रभाव डालती है, इसलिए ये खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. और फिर एक दवा स्ट्रेरॉयड जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है."

ब्लैक और व्हाइट फंगस संक्रमण दोनों की वजह म्यूकॉरमाइसिटिस नामी फफूंद होते हैं, जो मिट्टी, पौधे और खाद में मौजूद होते हैं. कोरोना से उबरा हुआ मरीज जब सांस लेता है तो ये फंगस उसके साइनल कैविटी के साथ लंग्स में जाकर बैठ जाते हैं. हालांकि कोविड के बाद मरीजों को जिस तरह की परेशानी आ रही है, उसके लिए क्या ये फंगस ही जिम्मेदार हैं या स्टेरॉयड, इस संबंध में अभी पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, व्हाइट फंगस संक्रमण ब्लैक फंगस की तरह स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाते हैं. संक्रमण लंग्स और शरीर के अन्य हिस्सों पर तीव्र प्रभाव डालता है. कई मरीजों में कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं लेकिन कोरोना की जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव होती है. सीटी स्कैन से लंग की गंभीर क्षति का पता चलता है, लेकिन ये कोविड-19 के कारण नहीं होता है बल्कि व्हाइट फंगस वजह होता है जो कई अंगों के नुकसान की वजह बन सकता है.

डायबिटीज से पीड़ित कोविड के मरीजों को ज्यादा खतरा 

अलेक्सिस हॉस्पिटल के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर जयंत केलवड़े बताते हैं कि लोगों को ये संक्रमण कोविड-19 से ठीक होते वक्त या कोविड-19 के इलाज के दौरान होता है. समानता ये होती है कि सभी मरीज डायबिटीज के होते हैं. उन्होंने कहा, "आप कोविड संक्रमण के दौरान अपने शुगर को काबू कर इस संक्रमण से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, अधिक बार शुगर चेक करें, निरंतर मास्क पहनें और स्वच्छता का ख्याल रखें.

कोविड-19 के इलाज में स्टेरॉयड का इस्तेमाल डॉक्टर की निगरानी में सावधानीपूर्वक और न्यायसंगत किया जाना चाहिए." इम्यूनिटी की बहाली कोविड-19 के बाद मरीजों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि फंगस को इम्यूनिटी कमजोर होने करने का मौका मिल जाता है. डॉक्टर पाटिल आगे बताते हैं, "हालांकि, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कोई रामबाण नहीं है, लेकिन अपने स्वास्थ्य को सुधारने के लिए रोजाना विकल्प चुन सकते हैं और इस तरह आपकी इम्यून सिस्टम में सुधार आ सकता है." डॉक्टरों का ये भी सुझाव है कि साइनसाइटिस जैसे लक्षणों का अनुभव होने पर ईएनटी विशेषज्ञों से मिलना चाहिए.

Coronavirus: कोविड से रिकवरी के बाद फेफड़ों को रखें स्वस्थ, 6 महीने बाद भी हो सकती है समस्‍या

Health Tips: कोरोना में घर पर रहकर हो रहा है मूड खराब? डाइट में शामिल करें ये चीजें, मन रहेगा चंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Monsoon Cleaning Tips: बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई
बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget