एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोविड से रिकवरी के बाद फेफड़ों को रखें स्वस्थ, 6 महीने बाद भी हो सकती है समस्‍या

कोरोना से रिकवर होने के 6 महीने बाद भी आपको खान-पान से जुड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. आपको अपने फेफड़ों को फिट बनाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और सही डाइट लेना जरूरी है.

Coronavirus: कोविड-19 संक्रमण को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है. जब आप इस गंभीर बीमारी से गुजरते हैं तो आपको पता लगता है कि कोरोना का संक्रमण आपके शरीर पर कहां-कहां प्रभाव छोड़ कर गया है. कई लोग ये सोचने लगते हैं कि अब तो हम ठीक हो गए हैं. अब हमें किसी तरह की सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है, तो आप ये बिल्कुल गलत सोच रहे हैं. कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि आपको कोरोना से रिकवर करने के बाद भी 6 महीने तक सावधानी बरतनी चाहिए. 

रिसर्च में कहा गया है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण मरीज के फेफड़ों (Lungs) पर सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ रहा है. ऐसे में आपको छह महीनों तक जोखिम का खतरा है. कोरोना वायरस मरीज के फेफड़ों को कमजोर कर देता है. जिसके बाद कई गंभीर शारीरिक समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए कोरोना संक्रमण से रिकवरी के बाद भी आपको अपने स्वास्थ्य का बहुत ख्याल रखना चाहिए. आपको अपने फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए कुछ एक्सरसाइज और खान-पान में कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है. 

ब्रीद होल्डिंग एक्सरसाइज जरूर करें
कई रिसर्च में ये भी सामने आया है कि कोरोना से रिकवर होने के छह महीने बाद भी कोविड-19 के मामूली मामलों में मौत का खतरा बना हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह बीमारी की गंभीरता के साथ बढ़ता जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कम गंभीर लक्षण वाले कोरोना के मरीजों को भी विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है. ऐसे में डॉक्टर्स आपको फेफड़ों को फिट रखने वाली एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. लंग्स  को फिट रखने के लिए आपको 'ब्रीद होल्डिंग एक्सरसाइज' जरूर करनी चाहिए. आपको इस व्यायाम को कम से कम छह महीने तक करना है. 

ब्रीद होल्डिंग एक्सरसाइज कैसे करें
इस एक्सरसाइज को करने का तरीका बहुत आसान है. सबसे पहले आप किसी हवादार खुली जगह पर बैठ जाएं. अब मुंह और नांक से सांस भरकर रोक लें. अगर आप 25-30 सेकेंड तक अपनी सांस रोक पाते हैं, तो अनुमान लगाया जा सकता है कि फेफड़े स्वस्थ हैं.

खान-पान से फिट रखें फेफड़े
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से रिकवर होने के बाद भी आपको खाने-पीने में सावधानी बरतनी चाहिए. कोरोना के मरीजों को कम से कम छह महीने बाद भी 'लंग फाइब्रोसिस' की समस्या हो सकती है. 'लंग फाइब्रोसिस' में फेफड़ों में सिकुड़न आ जाती है. इसलिए फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखना बहुत जरूरी है. आपको एक्सरसाइज के अलावा डाइट का भी ख्याल रखना है. कोरोना से ठीक होने के बाद मिर्च-मसाल वाला खाना खाने से बचें. आप खाने में तुलसी, हल्दी, अंजीर, लहसुन और शहद जैसी चीजों का उपयोग कर सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget