एक्सप्लोरर

रोज नहाना ज्यादा अच्छा होता है, हफ्ते में या कुछ दिन पर? एक्सपर्ट से समझिए दोनों के फायदे-नुकसान

क्या रोज नहाना बेहतर है या कभी-कभार? एक्सपर्ट की राय से जानें रोजाना और कम नहाने के फायदे-नुकसान, ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

क्या रोज नहाना बेहतर है या हफ्ते में ? यह सवाल हम में से बहुतों के मन में होता है. नहाने की आदतें व्यक्ति की लाइफस्टाइल, एक्टिविटी और यहां तक कि मौसम पर भी निर्भर करती हैं. कुछ लोग मानते हैं कि रोज नहाने से ताजगी और सफाई बनी रहती है, जबकि अन्य का कहना है कि कम बार नहाने से स्किन की प्राकृतिक नमी बनी रहती है. आज, हम एक्सपर्ट्स की राय से दोनों पहलुओं के फायदे और नुकसान समझेंगे, ताकि आप यह तय कर सकें कि आपके लिए कौन सा तरीका सबसे अच्छा है. 

रोजाना कब नहाना चाहिए ?
रोज नहाने की जरूरत अक्सर उस जगह के मौसम और व्यक्ति के शरीर से पसीने के आने पर निर्भर करती है. गर्म मौसम या उमस भरे वातावरण में, हमारा शरीर ज्यादा पसीना छोड़ता है. पसीना, जो कि शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम है, जब अधिक मात्रा में निकलता है, तो यह धूल और गंदगी के साथ मिलकर त्वचा पर जमा हो जाता है. इससे त्वचा पर रैशेज, इंफेक्शन और अन्य त्वचा सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं. इसके विपरीत, ठंडे मौसम में, जब पसीना कम आता है, तो रोज़ नहाने की जरूरत कम हो सकती है. इस समय में अधिक नहाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खो सकती है, जिससे ड्राईनेस और खुजली हो सकती है.

जानें रोजाना कब नहीं नहाना चाहिए ?
इसलिए, रोज नहाने का निर्णय लेते समय, आपके शरीर की प्रकृति, आपकी दैनिक गतिविधियां, और मौसम की स्थिति को मध्य नजर रखना चाहिए. अगर आप अधिक पसीना छोड़ते हैं या गर्म मौसम में हैं, तो रोज नहाना उचित हो सकता है. लेकिन अगर मौसम ठंडा है और आपकी गतिविधियाँंकम हैं, तो हफ्ते में कुछ ही बार नहाना काफी हो सकता है. यह सब आपकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं और आराम के स्तर पर निर्भर करता है. रोजाना साबुन और शैंपू का इस्तेमाल करके नहाने से त्वचा और बालों पर कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं.आइए जानते हैं यहां  

  • त्वचा की नमी कम होना : साबुन और शैंपू में मौजूद केमिकल्स त्वचा और बालों की प्राकृतिक नमी को हटा सकते हैं. इससे त्वचा ड्राई और खुजलीदार हो सकती है, और बाल रूखे और बेजान दिखाई दे सकते हैं.
  • त्वचा की परतों का नुकसान: त्वचा पर एक सुरक्षा परत होती है जो बैक्टीरिया और वायरस से रक्षा करती है. रोजाना साबुन और शैंपू का इस्तेमाल इस परत को कमजोर कर सकता है, जिससे त्वचा संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है.
  • प्राकृतिक तेलों का नुकसान: त्वचा और बालों पर प्राकृतिक तेलों की एक परत होती है जो उन्हें स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखती है. रोज साबुन और शैंपू का उपयोग इन तेलों को हटा देता है, जिससे त्वचा और बाल सूख सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Nude Dining Restaurant: अनोखा रेस्टोरेंट! बिना कपड़ों के डिनर, अजनबियों संग न्यूड होकर खाने का नियम
अनोखा रेस्टोरेंट! बिना कपड़ों के डिनर, अजनबियों संग न्यूड होकर खाने का नियम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget