एक्सप्लोरर

आपके पुराने से पुराने गहनों में आ जाएगी पहले जैसी चमक, बस आज़माएं ये सिंपल किचन ट्रिक

कई बार ज्यादा पहनने या फिर रखे रहने की वजह से आपकी ज्वैलरी की चमक फीकी पड़ जाती है. ऐसे में सुनार के पास जाने की बजाय आप घर पर ही ज्वैलरी को बिलकुल नए जैसा चमका सकते हैं.

Jewellery Cleaning Tips : गहने और जेवरात यानी ज्वैलरी जितनी चमकती है, उतनी ही शानदार लगती है. लेकिन आप हर वक्त गहने नहीं पहनते इसलिए कई बार रखे रखे ही इनका रंग उतर जाता है और इनकी चमक कमजोर हो जाती है. ऐसे में कई लोग सुनार के पास जाकर अपने गहनों की सफाई करवाते हैं. लेकिन अगर आप सुनार के पास नहीं जाना चाहते हैं तो घर पर ही कुछ आसान तरीकों से अपने गहनों की शानदार सफाई कर सकते हैं. इससे कम ही खर्च में आपके गहने बिलकुल नए गहने की तरह चमकने लगेंगे. 
 
गहने साफ करने के आसान टिप्स  (Easy tips to clean jewelley)
 
टूथपेस्ट 
आप टूथपेस्ट की मदद से गहनों को साफ कर सकते हैं. अगर आपके पास हीरे की अंगूठी है या फिर हीरे का कोई गहना है तो इस पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगा दीजिए और कुछ देर हल्के हाथ से मसाज कीजिए. इसके बाद साफ पानी से धो लीजिए. इसकी चमक पहले जैसी हो जाएगी. 
 सोडा 
सोडा की मदद से भी आप अपनी ज्वैलरी साफ कर सकते हैं. आपके पास कीमती स्टोन ज्वैलरी है तो रात को सोडा के पानी में इस ज्वैलरी को डाल दीजिए. रात भर में सोडे की मदद से स्टोन ज्वैलरी की गंदगी साफ हो जाएगी और सुबह आपको चमकती हुई ज्वैलरी मिलेगी. इसे साफ कपड़े से साफ करें और पहन लीजिए. 
 
मीठा सोडा 
इसी तरह आप खाने वाले यानी मीठे सोडे से भी अपने चांदी के गहनों और बर्तनों को साफ कर सकते हैं. बेकिंग सोडा लीजिए और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पतला सा पेस्ट बना लीजिए. इसे चांदी के बर्तन या गहने पर लगाकर कुछ देर छोड़ दीजिए और फिर स्पंज की मदद से कुछ देर मसाज कीजिए. अब साफ पानी से धो लीजिए और फिर देखिए आपकी चांदी की ज्वैलरी बिलकुल नए की तरह चमकने लगेगी. 
 
टमाटर की चटनी 
टमाटर की चटनी में सिट्रिक एसिड होता है और इसी वजह से इससे ज्वैलरी की अच्छी सफाई होती है. अपनी ऑक्सीफाइड ज्वैलरी को साफ करने के लिए टमाटर की चटनी काफी कारगर रहेगी. इसे टूथब्रश में लीजिए और हल्के हाथ से ज्वैलरी पर मसाज कीजिए. 
 
वाइट विनेगर 
सफेद सिरका भी अपनी खटास के चलते सोने और चांदी के गहनों की सफाई के काम आता है. सबसे पहले आधा कप सफेद सिरका लीजिए. इसमें जरा सा बेकिंग सोडा मिला दीजिए, अब अपने गहने को इसमें भिगोकर दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दीजिए. इसके बाद इसे निकाल कर साफ पानी से धो लें. इससे आपका गहना बिलकुल चमकने लगेगा.
 
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पान? जान लें काम की बात
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पान? जान लें काम की बात
एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव?
एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव?
क्यों दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए कुल्हड़? इससे क्या हो सकती हैं दिक्कतें
क्यों दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए कुल्हड़? इससे क्या हो सकती हैं दिक्कतें

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट

Embed widget