एक्सप्लोरर

डार्लिंग्स की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए Shefali Shah को हुआ स्ट्रेस तो Alia Bhatt को आई हंसी

हाल ही में अपकमिंग फिल्म 'डार्लिंग्स' की स्क्रिप्ट रीडिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें आलिया भट्ट हंसते हुए तो वहीं शेफाली इंटेंस लुक में दिखाई दीं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शेफाली शाह (Shefali Shah) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स के सेट पर अपने पहले दिन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इसके बाद आलिया के प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' ने स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के दौरान स्टार्स की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. साझा की गई तस्वीरों में आलिया भट्ट और शेफाली शाह के साथ विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी नज़र आ रहे हैं. जहां पहली तस्वीर में फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर एक ही फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं तो बाकी तस्वीरों में हर कलाकार की सिंगल प्रोफ़ाइल दिखाई गई. एक तरफ जहां आलिया भट्ट को हंसी के ठहाके लगाते देखा गया, वहीं शेफाली शाह फिल्म का एक इंटेंस सीन सुनाती नजर आ रही हैं. इस बीच, विजय और रोशन मस्ती के मूड में दिखाई दिए. 

View this post on Instagram
 
A post shared by Eternal Sunshine Productions (@eternalsunshineproduction)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, 'चैप्टर 1, ये कॉमेडी थोड़ी डार्क है.' जब से ये तस्वीरें पोस्ट की गई हैं तभी से फैंस इन पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट डायरेक्शन में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म को शाहरुख खान (SRK) की 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' कंपनी प्रड्यूस करने वाली है.आलिया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट पर अपने पहले दिन की एक तस्वीर भी साझा की है और कैप्शन दिया है, 'डार्लिंग्स का पहला दिन!  एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है लेकिन मैं हमेशा पहले एक अभिनेत्री रहूंगी. मुझे नहीं पता कि ये क्या है. नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मैं नर्वस हो रही हूं. मैं पूरी रात अपनी लाइनों को गड़बड़ाने के बारे में सपना देखती हूं. उछल-कूद करती हूं. 15 मिनट पहले सेट पर पहुंच जाती हूं, इस डर से कहीं मुझे देर न हो जाए. मुझे लगता है कि ये फीलिंग हमेशा रहेगी क्योंकि घबराहट होना और नर्वस होने का मतलब है कि आप वास्तव में परवाह करते हैं. प्लीज मुझे शुभकामनाएं दें'. 

आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने उसी पोस्ट को ट्विटर पर भी साझा किया है जिसकर शाहरुख ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट को रीट्वीट किया और लिखा, 'इसके बाद कृपया मुझे अपनी अगली होम प्रोडक्शन के लिए साइन कर लेना. मैं शूटिंग पर टाइम से आऊंगा वादा!' आलिया ने जवाब दिया, 'हाहाहा मैं और कुछ नहीं मांग सकती थी.. डील साइन हो गई! लव यू माय फेवरेट.'

यह भी पढ़ेंः

बालिका वधु की 'आनंदी' Avika Gor ऐसे हुईं फैट से फिट, सिंपल तरीके से आप भी पा सकती हैं शानदार फिगर

हाय गर्मी! अपने लुक्स से Nia Sharma ने बढ़ाया तापमान, आप भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
वॉशिंग मशीन से आ रही बदबू, इन हिस्सों की करें सफाई
वॉशिंग मशीन से आ रही बदबू, इन हिस्सों की करें सफाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा

Embed widget