एक्सप्लोरर

Relationship Mistakes: शादी से पहले ये काम करने वाली लड़कियों को शादी के बाद पड़ता है बहुत पछताना

Love Life Mistakes: शादी से पहले पार्टनर से कुछ चीजों को लेकर हमेशा ही दूरी बनाए रखनी चाहिए. अपने रिश्ते को धीरे-धीरे गहरा होने दें. उतावलापन या बहुत अधिक बातें करना बाद में परेशानी की वजह बन सकता है.

Before Marriage Relationship Tips: शादी तय होने के बाद का समय काफी एक्साइटिंग होता है. खासतौर पर अगर शादी परिवार की पसंद से की जा रही हो. यानी अरेंज मैरिज (Arrange Marriage) हो. आजकल रिश्ता पक्का होने के बाद ही मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो जाते हैं और होने वाले पति-पत्नी के बीच घंटों की बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाता है. जो कि एक अच्छी चीज है. ताकि आप एक-दूसरे को समझ पाएं, अपने होने वाले पार्टनर की फ्यूचर प्लानिंग के बारे में जान पाएं और आपस में एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को समझ सकें. 

हालांकि इस बीच प्यार के खुमार में और अतिभावुक होकर लड़के-लड़कियां कुछ गलतियां कर बैठते हैं. इनमें परिवार और रिश्तों से जुड़ी बातें शामिल हैं, जो शुरुआत में तो बहुत अच्छी लगती हैं लेकिन भविष्य में आपके लिए बहुत घातक साबित हो सकती हैं. जैसे, लड़कियां अपने घर के सारे सीक्रेट्स अपने होने वाले पति को बताने लगती हैं. इनमें आर्थिक, सामाजिक सभी तरह की बातें शामिल होते हैं. साथ ही शामिल होता है रिश्तों के बीच का तालमेल. किसके साथ आपकी अधिक बनती है और किसके साथ कम. 

हालांकि ये बातें आपको बहुत जल्दी में शेयर नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करके आप अपनी कमजोरियां भी अपने पार्टनर को बता रही होती हैं. अगर आपका पार्टनर समझदार निकला तो आगे कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन अगर रिश्तों में किसी भी वजह से कोई तकरार या दिक्कत हुई तो आपको अपने मायके की बातों के चलते ताने सुनने को मिल सकते हैं. जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. 

कुछ सीमाएं तय करें
कुछ बातें (खासतौर पर जो आपके मायके के रिश्तेदारों से संबंध के बारे में जुड़ी हैं) शादी के बाद ही अपने पति से साझा करें. ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद उनके घर में रहकर आप यह जान पाएंगी कि आपके ससुराल के लोगों की सोच और विचार कैसे हैं. ऐसे में आपके लिए तय करना आसान होगा कि आपको कौन-सी बात पति को बतानी है और कौन-सी नहीं. इसलिए जरूरी है कि आप अपने लिए कुछ सीमाएं तय कर लें.

परिवार की कमजोरियां और ताकत
एक महिला को अपने मायके और ससुराल दोनों घरों की कमजोर कड़ियां भी पता होती हैं और मजबूत पिलर्स की जानकारी भी होती है क्योंकि आप दोनों परिवारों से गहराई से जुड़ी होती हैं. ऐसे में मायके की कमजोरियां और ताकत ससुराल में उजागर नहीं करनी हैं और ससुराल की ये बातें मायके में नहीं बतानी हैं क्योंकि दोनों परिवारों का सम्मान आप पर निर्भर करता है और यह बात भी आप पर ही निर्भर है कि इन दोनों परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध कैसे होंगे. इसलिए शादी के पहले शेयरिंग करते हुए उतावलापन नहीं दिखाना है और शादी के बाद जिम्मेदारी को समझना है.

बॉस नहीं पार्टनर बनें

शादी फिक्स होने के बाद लड़के और लड़कियां दोनों ही हर बात पर सामने वाले को खुश करने की कोशिश में लगे रहते हैं. ऐसे में दोनों ही वो काम भी करते हैं, जो इन्हें वास्तव में खुशी नहीं देते. ऐसा ना करें क्योंकि आपका ऐसा करना आपके पार्टनर को यह अहसास देता है कि आप इस सबमें खुश हैं. जबकि असल में ऐसा होता नहीं है. फिर यही काम और उम्मीदें जब शादी के बाद आपका पार्टनर आपसे करता है तो आपको गुस्सा आता है, बुरा लगता है. जो कि रिश्ते में दरार पैद करता है. इसलिए ना तो रिश्ते को लीड करने के कोशिश करें और ना ही पूरी तरह सरेंडर करें. आपको बैलंस बनाकर रखना है.

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप में नफरत की कोई जगह नहीं, आपने ऐसा किया तो परेशानी सिर्फ आपको होगी

यह भी पढ़ें: हर समय अकेलापन लगता है, रोना आता है? इस मानसिक स्थिति को न करें अनदेखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget