एक्सप्लोरर

फिटनेस की चिंता छोड़ शादी हो या पार्टी जमकर करें एन्जॉय, बस अगले दिन आजमाएं बॉडी डिटॉक्स करने के ये 5 तरीके

किसी शादी में जाकर शादी का खाना नहीं खाया तो शादी का एन्जॉयमेंट अधूरा सा लगता है. लेकिन अक्सर लोगों को इस अधूरेपन को अपनाना पड़ता है. वो भी सिर्फ अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए. लेकिन अब आपको ये कॉम्प्रोमाइज़ करने की ज़रूरत नहीं क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे मज़ेदार तरीके जिनके ज़रिये आप आसानी से शादी में जम कर अपनी पसंद का खाना खाने के बाद अगले दिन अपनी बॉडी डिटॉक्स कर सकते हैं और अपनी फिटनेस को वापस पा सकते हैं.

वेडिंग सीजन में दावत न उड़ाई तो फिर क्या ही किया. शादी पार्टीज में टेस्टी-यमी फूड्स को एंजॉय करते समय अक्सर लोगों को फिटनेस की चिंता सताती रहती है. लेकिन थोड़ा बहुत ऑयली या स्पाइसी फूड्स खाने में कोई परेशानी नहीं है. बस यह ध्यान रखें कि पार्टी के अगले दिन आप अपने शरीर को सही तरह से डिटॉक्स कर लें, जिससे हानिकारक तत्व बाहर निकल जाएं और एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न हो जाएं. आइए आपको बताते हैं शरीर को डिटॉक्स करने के 5 बेहद आसान तरीके.

खुद के लिए नेगेटिव न सोचें अगर आप कभी कभार अपनी फेवरिट मील खा भी लेते हैं तो इसमें कोई बड़ी परेशानी वाली बात नहीं. क्योंकि प्रॉब्लम तब होती है जब आप रोज़ाना अनहेल्दी चीजें खाते रहते हैं. लेकिन कभी कभी बीच में अपना मन पसन्द स्नैक या फूड खा लेने पर खुद को दोष न दें. इन बातों को सोच कर तनाव में ना आएं. क्योंकि यह तनाव और अन्य स्वास्थ्य चिंताओं को जन्म देगा. हर समय सकारात्मक रहने की कोशिश करें.

हल्की फुल्की एक्सरसाइज करते रहें पार्टी में मन पसंद खाना खाने से पैदा हुई एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने के लिए आप अगले दिन हल्की फुल्की एक्सरसाइज, रनिंग, वॉकिंग, सीढ़ी चढ़ना आदि एक्टिविटीज कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप हर रोज सुबह शाम हल्की एक्सरसाइज करें, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा बना रहे. अपनी बॉडी को रिकवर होने का भी समय दें. बहुत अधिक एक्सरसाइज से भी आप को स्ट्रेस होगा.

पानी ज़्यादा पिएं पार्टी के अगले दिन रोज की अपेक्षा पानी ज़्यादा पिएं. आप जितना अधिक पानी पिएंगे उतना अधिक आप का शरीर अपने अंदर से पसीने या पेशाब के रूप में से गन्दगी को बाहर निकालेगा और इस तरह आप डिटॉक्सीफाई हो जाएंगे. आप जीरे का या अजवाइन से युक्त पानी भी पी सकते हैं. या फिर अपने आहार में नारियल पानी और फलों को शामिल कर सकते हैं.

खाने में फाइबर भरपूर खाएं शादी के अगले दिन अपने पेट और आंतों को डिटॉक्स करने के लिए अपनी डाइट में खूब सारे फाइबर से युक्त चीजें शामिल करें. फाइबर आप की किडनी और आंत से गन्दगी भरे पदार्थों को बाहर निकलने मे मदद करता है. इससे आप के पेट में अच्छे बैक्टिरिया भी पैदा होंगे और आप का शरीर अच्छी तरह से काम भी करेगा.

फर्मेंटेड फूड खायें अगर आप सच में ही अपने शरीर को डिटॉक्सीफाई करना चाहते हैं तो आप को कच्ची सब्जियां और फर्मेंटेड फूड्स ज़्यादा से ज़्यादा खाने चाहिए. जैसे दही, इडली व ढोकले को आप अपनी डाइट में शामिल करें. इन तीनों को खाने से आप के शरीर के डाइजेशन प्रोसेस में सुधार होगा और अच्छे बैक्टीरिया भी पैदा होंगे.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget