एक्सप्लोरर

अफगान संकट का ड्राई फ्रूट्स पर दिखा असर, हैदराबादी बिरयानी के और महंगा होने के आसार

अफगानिस्तान में तालिबान के आने से भारत की बिरयानी पर असर पड़ने के आसार पैदा हो गए हैं. हैदराबादी बिरयानी समेत अलग-अलग डिश की तैयारी में इस्तेमाल होनेवाले मेवे और मसालों का भाव बढ़ गया है.

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से हैदराबाद के बिरयानी प्रेमियों को झटका लगनेवाला है. मेवा और कई मसालों को मिलाकर बनाई जानेवाली मशहूर हैदराबादी बिरयानी के महंगी होने की आशंका है. बताया जाता है कि तालिबान ने पाकिस्तान के रास्ते से कार्गो की आवाजाही को रोक दिया है. इससे भारतीय बाजारों में मेवे के दाम बढ़ गए हैं.

अफगानिस्तान संकट का असर बिरयानी पर पड़ सकता है

भारत युद्धग्रस्त देश से अपने मेवे का करीब 85 फीसद आयात करता है. हैदराबादी बिरयानी समेत अलग-अलग डिश की तैयारी में इस्तेमाल होनेवाला मेवा का बड़ा हिस्सा जैसे बादाम, किशमिश, अंजीर, काजू, पिस्ता, कई मसाले और अफगानिस्तान से आयात किया जाता है.

शहर में रेस्टोरेंट के हवाले से फ्रंटलाइन की एक रिपोर्ट बताती है कि मेवा के दाम बढ़ने से हैदराबादी बिरयानी की लागत बड़ सकती है. इससे पहले, भारतीय निर्यात संगठन महासंघ अफगानिस्तान में तनावपूर्ण हालात की वजह से आनेवाले दिनों में मेवा के दाम पर चिंता जता चुका है. 

मेवे के दाम ने होटल संचालकों, कारोबारियों की बढ़ाई चिंता 

टोली चौकी में शाह गौस होटल के सैय्यद इरफान कहते हैं, "पिछले एक साल में दो लॉकडाउन के कारण कारोबार पहले ही चौपट हो चुका है और अब अफगान संघर्ष के कारण महत्वपूर्ण सामग्रियों के भाव बढ़ रहे हैं." पिस्ता हाउस के माजिद बताते हैं कि होटल संचालक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उनके मुताबिक होटल में मेवा की बड़ी जरूरत है और अगर कीमतें और बढ़ेंगी, तो हमें अन्य कीमतों में बढ़ोतरी पर फिर से विचार करना होगा. 

दिल्ली में सबसे बड़ा ड्राई फ्रूट बाजार के व्यापारी गौरव जग्गी ने बताया कि अफगानिस्तान से खुबानी, अखरोट और बादाम की कीमत पिछले चंद दिनों में दोगुनी और तिगुनी हो चुकी है. उन्होंने कहा, "हम पहले से ही दाम पर असर देख रहे हैं. ये ग्राहकों को प्रभावित कर रहा है. कीमत पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी है. ये कई मेवों की कटाई का मौसम है लेकिन सप्लाई चेन बाधित हो गई है, हमें जल्द ताजा स्टॉक के आने की उम्मीद नहीं है." 

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: अब डाइटिंग की जगह इन तरीकों से भी होगा वजन कंट्रोल, जानें

Lips Care Tips: चेहरे के साथ-साथ होठों का भी रखें ख्याल, इन टिप्स को करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget