84% इंडियंस पार्टनर से शेयर करते हैं 'पासवर्ड'
84% लोग अपने साथी से अपना पासवर्ड और पिन नंबर साझा करते हैं. मैकेफे द्वारा किए गए एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है.

नई दिल्ली: हालांकि 89% भारतीयों का मानना है कि रिश्ते में निजता जरूरी चीज है, लेकिन 84% लोग अपने साथी से अपना पासवर्ड और पिन नंबर साझा करते हैं. मैकेफे द्वारा किए गए एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है.
क्या कहती है रिसर्च- रिसर्च में निजी जानकारी साझा करते हुए सर्तकता बरतने का आह्वान किया गया है. रिसर्च के मुताबिक, 77 % भारतीयों का मानना है कि प्रौद्योगिकी का प्रयोग उनके रिश्तों का हिस्सा है, जबकि 67% का मानना है कि उनका साथी उनसे ज्यादा इंटरनेट से जुड़े डिवाइसों में रुचि लेता है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट- मैकेफी के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) वेंकट कृष्णापुर ने कहा कि आज की कनेक्टेड जीवनशैली में दैनिक गतिविधियां और ग्राहकों से साथ संपर्क प्रौद्योगिकी और एप्स के माध्यम से होता है. प्रौद्योगिकी पर हमारी इस निर्भरता के कारण हमें अनजान के साथ अपनी निजी जानकारियों को साझा करना है. इसलिए हमें जरूरत से ज्यादा जानकारियां साझा करने से सतर्क रहना चाहिए और सुधारात्मक उपाय करना चाहिए.
रिसर्च के नतीजे- इस रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि चार भारतीय में से तीन (75%) को अपने साथी का ध्यान प्राप्त करने के लिए उनकी डिवाइस के साथ प्रतिद्वंदिता करनी पड़ी. आधे से ज्यादा वयस्कों (21 से 40 साल के बीच) ने बताया कि ऐसा एक से ज्यादा बार हो चुका है.
इसके बाद, 81% भारतीयों का कहना था कि उन्हें अपने दोस्त, परिवार के सदस्य या उनके जीवन के महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ इस बात को लेकर बहस करनी पड़ी कि वह जब साथ होते हैं तो उनका साथी अपने फोन पर ज्यादा ध्यान देता है.
ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

























