एक्सप्लोरर

Past को लेकर न रहे पछतावा, ये 5 बातें बाहर निकलने में करेंगी मदद

जिंदगी में कुछ घटनाएं और किस्से ऐसे होते हैं, जो व्यक्ति को पूरी तरह से बदल कर रख देती हैं. ऐसे में व्यक्ति नकारात्मकता की खाई में डूबता चला जाता है. इससे बाहर आने के लिए इन बातों का रखें ध्यान-

Tips to forget past: जिंदगी के सफर में बहुत-सी घटनाएं बड़ी-बड़ी सीख दे जाती हैं. इन घटनाओं से बाहर निकलना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है. अक्सर देखा जाता है की बड़ी घटनाओं के बाद लोगों में काफी बदलाव आ जाता है, और वे उन बातों की गिल्ट और पछतावे से खुद को बाहर ही नहीं निकाल पाते. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीवन में घटी इस तरह की घटनाओं से बाहर निकलना जरूरी होता है. कुछ लोगों के लिए अपने मुश्किल समय या घटनाओं को भुला कर आगे बढ़ना आसान होता है, लेकिन कुछ लोग चाहकर भी इन सब से बाहर नहीं आ पाते हैं. उनका इस तरह अपने पास्ट में डूबे रहना, उनकी मानसिक स्थिती को खराब करता जाता है. 

लाइफ में पास्ट को भुला के आगे बढ़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. बीते समय के पछतावे, गुस्सा, गिल्ट या फिर किसी को खोने का गम सभी नकारात्मक भावनाएं हैं. अगर आप इन सब से समय रहते बाहर नहीं निकलेंगे तो आपके ऊपर इमोशनल बैगेज बना रहेगा. ऐसे में आप कहीं भी, किसी के साथ कोई चीज या लम्हा एंजॉय नहीं कर पाएंगे. ऐसे में पास्ट से बाहर निकलना और उसे भूलाकर आगे बढ़ना जरूरी हो जाता है. 

ये कुछ बातें आपको पास्ट से बाहर आने में मदद कर सकती हैं-

1.दिमाग को अलग जगह लगाएं- पास्ट में हुई चीजों पर से अपना दिमाग हटाने की कोशिश करें. अगर आपका दिमाग उन्हीं बातों और घटना के ईर्द-गिर्द ही घूमता रहेगा, तो आपकी जिंदगी नकारात्मकता की ओर जाने लगेगी. ऐसे में जरूरी है कि लाइफ में आगे बढ़ कर अपनी नई राह चुने और नई सोच के साथ उस पर चलें. 

Past को लेकर न रहे पछतावा, ये 5 बातें बाहर निकलने में करेंगी मदद

2. कुछ दोस्तों से बनाएं दूरी- हमारी लाइफ में बहुत से दोस्त ऐसे होते हैं, जो हमारे लिए कुछ नहीं कर रहे और धीरे-धीरे लाइफ में हमें नीचे गिरा रहे हैं. ऐसे दोस्तों से दूरी बना लेना ही सही रहता है. कई बार उन घटनाओं और बातों के बारे में बात करके वे पास्ट से बाहर ही नहीं निकलने देते. अतः ऐसे में इन दोस्तों से दूरी बनना है ही ठीक रहता है.

3. मन में रखें कोई बात- हर व्यक्ति के मन में अपने पास्ट को लेकर कई बातें होती हैं, जो वह किसी से कह नहीं पाता. ऐसे में ये बातें उसके दिमाग में हर समय चलती रहती हैं. लेकिन अगर आप लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो इन बातों को अपने किसी खास दोस्त या फैमिली मेंबर से करना बेहतर रहता है. जिस किसी के साथ भी आप कंफर्टेबल रहें, उससे अपने मन की सारे बातें कर लें. ताकि आप दिमाग से उन बातों को निकाल सकें.


Past को लेकर न रहे पछतावा, ये 5 बातें बाहर निकलने में करेंगी मदद

4. सच्चाई को मानें- अक्सर पास्ट में हुई बातों को हम दिमाग से इसलिए भी नहीं निकाल पाते, क्योंकि उस सच्चाई को मानने के लिए दिल पूरी तरह से तैयार नहीं होता. ऐसे में आप जितना जल्दी उस बात या घटना को एक्सेप्ट कर लेंगे, उतना जल्दी ही आप लाइफ में आगे बढ़ जाएंगे. वहीं, किसी भी बात के लिए खुद को दोष न दें. अक्सर देखा जाता है कि लोग खुद को दोष देने लगते हैं, जिससे उन्हें लाइफटाइम गिल्ट रह जाता है. खुद को किसी भी बात के लिए गुनहगार मानना बंद करें.

5. दूसरों को माफ करें- अगर आपके साथ कुछ बुरा हुआ है, किसी ने धोखा दिया है या आपको छोड़ कर चला गया है तो उसे भी माफ कर दें. माफ करने का मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप उनके एक्शन का समर्थन कर रहे हैं, बल्कि आप खुद को इन चीजों से आगे बढ़ा रहे हैं. किसी को माफ करने का मतलब है आप खुद को आगे बढ़ा रहे हैं. इमोशनल पेन से खुद को आगे निकाल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

Home Remedies: गले के कालेपन से हैं परेशान, इस उपायों को अपनाकर दूर करें गर्दन के कालेपन को

Hair Self Care: रूखे और बेजान बालों के लिए आजमाएं तीन देसी नुस्खे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Homemade Candles: घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
Dry Clothes Indoors: कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
Cooking Tips: क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget