एक्सप्लोरर

देर रात खाना खाने से होती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, आज ही बदल लें ये आदत

आजकल की व्यस्त जिंदगी में देर रात तक जागना और खाना खाना आम बात हो गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है? आइए जानते हैं यहां..

आजकल की व्यस्त जिंदगी में देर रात तक काम करना और उसके बाद खाना खाना किसी आदत से कम नहीं रह गया है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह सिलसिला आपके स्वास्थ्य पर किस तरह असर डाल सकता है? देर रात खाने की यह आदत आपको अनजाने में कई स्वास्थ्य समस्याओं की ओर धकेल सकती है. आज हम उन बीमारियों पर एक नजर डालेंगे जो देर रात खाने की आदत के कारण हो सकती हैं और बताएंगे कि क्यों इस आदत को बदलना बेहद जरूरी है. 

मोटापा
रात के समय हमारा शरीर कम एक्टिविटी मोड में होता है. इस समय खाए गए भोजन का पाचन धीमी गति से होता है और कैलोरीज का अधिक जमाव होने लगता है. देर रात तक खाना खाने से शरीर में फैट का स्तर बढ़ सकता है, जिससे वज़न बढ़ने और मोटापे का खतरा बना रहता है. 

टाइप 2 डायबिटीज
शरीर के लिए रात का समय आराम और विश्राम का समय होता है। इस समय शरीर की मेटाबॉलिज़म गतिविधियां धीमी हो जाती हैं. देर रात भोजन करने से इन्सुलिन का स्राव उचित ढंग से नहीं हो पाता और ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है.

हृदय रोग
देर रात भोजन करने से शरीर में चर्बी का स्तर बढ़ता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है.इस समय में खाए गए भोजन को पचाने की क्षमता कम होती है, जिससे वसा का संचय अधिक होता है और यह हृदय के लिए हानिकारक सिद्ध होता है. 

नींद न खाने की समस्या
देर रात को देर से खाने से पेट में असहजता और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे अच्छी नींद में बाधा आती है. जब पेट में ठीक से खाना नहीं पचा पाता, तो इससे नींद में खलल पड़ता है, और हमें आरामदायक नींद नहीं आती. इसलिए, अच्छी नींद के लिए सोने से कुछ घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए.

एसिडिटी और जलन
देर रात खाना खाने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है. यह समस्या तब होती है जब पेट में एसिड खाने के बाद सही से पच नहीं पाता और ऊपर की ओर चला जाता है, जिससे असहजता और जलन होती है. 

जानें खाना खाने का सही वक्त
अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आज ही देर रात खाने की आदत को बदलें. रात 8 बजे के बाद भारी भोजन न करें और सोने से कम से कम तीन घंटे पहले अपना अंतिम भोजन कर लें. इससे आप न केवल इन बीमारियों से बच सकते हैं बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन भी जी सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : महिलाओं में सबसे ज्यादा होता है यह कैंसर, जानें इससे कैसे रहें सतर्क

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
Suhagrat Milk: सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?
सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget