एक्सप्लोरर

भारत में इस आयुवर्ग के लोगों में कोरोना से मौत और संक्रमण के मामले ज्यादा, विश्लेषण से खुलासा

भारत में 40- 69 वर्ष तक के लोगों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आए हैं.9 वैश्विक महामारी पर अब तक के सबसे बड़े विश्लेषण से खुलासा हुआ है.

नई दिल्ली: विकसित देशों की तुलना में भारत में 40 वर्ष से 69 वर्ष तक के आयुवर्ग में कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके अलावा मृतकों में भी इसी आयुवर्ग के अधिक लोग शामिल हैं. कोविड-19 वैश्विक महामारी पर अब तक के सबसे बड़े विश्लेषण से खुलासा हुआ है.

कोविड-19 पर अबतक का सबसे बड़ा विश्लेषण

विश्लेषण करने वालों आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सरकार के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं. ‘साइंस’ पत्रिका में अध्ययन को प्रकाशित किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों राज्यों में 5 लाख 75 हजार 71 लोगों में कोविड बीमारी के संक्रमण के तरीके का आकलन किया गया. आंकड़ों के आधार पर बताया कि अधिक आयु वाले देशों की तुलना में दोनों भारतीय राज्यों के युवकों में संक्रमण के अधिक मामले सामने आए हैं. इसके अलावा बीमारी से मरनेवालों में ज्यादातर युवा शामिल हैं.

अध्ययन में कहा गया है कि समान आयु के संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से संक्रमण का अधिक खतरा होता है. उनका दावा है कि ऐसा नवजात से 14 वर्ष के बच्चों एवं 65 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगो में अधिक देखा गया है. संक्रमण के मामलों एवं मृतकों का अनुपात पांच वर्ष से 17 वर्ष के आयुवर्ग में 0.05 प्रतिशत है जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 16.6 प्रतिशत का अनुपात है.

भारत में 40 वर्ष से 69 वर्ष तक के आयुवाले ज्यादा संक्रमित 

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि दोनों राज्यों में मरीज मौत से पहले अस्पताल में औसतन पांच दिन रहे, जबकि अमेरिका में मरीज को मौत से पहले करीब 13 दिन अस्पताल में रहना पड़ा. आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु भारत के उन राज्यों में शामिल हैं जहां स्वास्थ्यकर्मियों की सर्वाधिक संख्या है और प्रति व्यक्ति सार्वजनिक स्वास्थ्य खर्च में भी सबसे अधिक हैं. अध्ययन में पाया गया है कि मृतकों में 63 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो पहले से किसी एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और 36 प्रतिशत लोगों को पहले से दो या अधिक बीमारियां थीं.

वैज्ञानिकों ने बताया कि मृतकों में से 45 प्रतिशत लोग मधुमेह से पीड़ित थे. नई दिल्ली में ‘सेंटर फॉर डिजीज डायनेमिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी’ के वैज्ञानिक आर लक्ष्मीनारायण ने कहा, "अध्ययन के निष्कर्ष कम एवं मध्यम आय वाले देशों में महामारी फैलने के तरीके के बारे में जानकारी देते हैं. यह अध्ययन आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के प्रयासों से संभव हुआ. जिसमें दोनों राज्यों के हजारों स्वास्थ्यसेवा कर्मियों ने मदद की.

Covid-19 vaccine: क्या अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले मॉडर्ना का डोज होगा तैयार? कंपनी ने कही ये बड़ी बात

Tips To Beat Insomnia: रात की नींद को बेहतर बनाने के जानिए सरल नुस्खे, ये डाइट टिप्स हो सकते हैं मददगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hair Fall Control: शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Travel Weather Advisory: क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget