एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: नौकरी छोड़ने के बाद बकाया वेतन के लिए दौड़ा रही है कंपनी, तो भेजें नोटिस, जानें अपने कानूनी हक

Non-Payment Of Salary In India: नौकरी छोड़ने के बाद बकाया वेतन मांगने (Full and Final Settlement) का हक केवल कर्मचारी को नहीं बल्कि परिवार या उत्तराधिकारी (Legal Heir) को भी होता है.

How To Recover Unpaid Salary In India: अगर आपको नौकरी छोड़ने को तीन महीने से ज्यादा बीत गए हैं लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक आपको बकाया वेतन, ग्रैचुइटी (Gratuity), बची छुट्टी के पैसे (Earned Leave), प्रोविडेंट फंड (Provident Fund Transfer) आदि, जिनका उल्लेख आपके कॉन्ट्रैक्ट में है, नहीं मिलता है तो आप कानूनी प्रक्रिया के तहत कंपनी से इसकी मांग कर सकते हैं. यहीं नहीं, आप बकाया वेतन के साथ-साथ जितने दिन तक वेतन रोकी गई, उतने वक्त तक का सूद भी कंपनी से डिमांड कर सकते हैं. लेकिन इस काम को करने से पहले बेहतर होगा कि आप कंपनी के मैनेजमेंट से विनम्रता से अपने स्तर से बात करें.

अगर आपकी अपील पर भी बात नहीं बनी, तो आप इस तरह कानून का रास्ता अपनाकर हक मांग सकते हैं-

  1. कंपनी को कानूनी नोटिस भेजें: एक अच्छे वकील के माध्यम से कंपनी को नोटिस भेजें. नोटिस के साथ कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट और इस्तीफा /टर्मिनेशन लेटर की कॉपी साथ में अटैच करें. नोटिस हमेशा डाक से भेजें ताकि आपके पास इसका रिकॉर्ड रहे जो भविष्य में सबूत के रूप में काम आ सकता है. नोटिस में इन कानूनों का जिक्र भी करें
  • ग्रैजुइटी (Gratuity): अगर आपने संस्थान में 10 साल या उससे ज्यादा वक्त तक काम किया तो आप ग्रैजुइटी के भी हकदार होंगे. कानून (Payments of Gratuity Act) के अंतर्गत संस्थान छोड़ने के 30 दिन के अंदर आपको इसकी राशि का भुगतान मिल जाना चाहिए.
  • प्रोविडेंट फंड (Provident Fund): अगर आप किसी अन्य कंपनी में नौकरी नहीं करने वाले और अपना पीएफ का पूरा पैसा चाहते हैं तो नोटिस में इसका जिक्र भी जरूर करें.

नोटिस में बकाया राशि के भुगतान के लिए समय सीमा भी निर्धारित करें. वैसे, अधिकतर मामलों में कानूनी नोटिस के बाद ही कर्मियों की समस्या का हल हो जाता है. लेकिन अगर नोटिस भेजने के बाद भी आपको बकाया वेतन नहीं मिलता है तो आप आगे बढ़ें.

  1. श्रम आयुक्त (Labour Commissioner) के पास आवेदन करें: नोटिस भेजने के बाद भी कंपनी की ओर से कार्रवाई नहीं हुई तो श्रमायुक्त की मदद ले सकते हैं. यहां आवेदन के साथ कंपनी को भेजे नोटिस की कॉपी भी भेजें.
  2. श्रम अदालत जाएं: अगर आपको श्रमायुक्त के स्तर से न्याय नहीं मिला तो आप सीधे श्रम अदालत में इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट, 1947 (Industrial Disputes Act) के अंतर्गत कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर कर सकते हैं. जिस तारीख से आपकी तनख्वाह बकाया है उस तारीख के सालभर के अंदर ही श्रम अदालत में अर्जी दे देनी होगी. श्रम अदालत में तीन महीने के अंदर आपके केस की सुनवाई की जाएगी. अगर आप किसी इंडस्ट्री, निकाय, क्लब, अस्पताल आदि में काम नहीं करते या आपकी कंपनी कानून में परिभाषित "इंडस्ट्री" की श्रेणी में नहीं आती तो आप सीधे सिविल कोर्ट का रुख करें.
  3. सिविल कोर्ट (Civil Court) में केस करें: अगर आप कंपनी में मैनेजमेंट या एडमिनिस्ट्रेटिव पद पर नियुक्त थे तो आप सिविल प्रोसिड्योर कोड (Civil Procedure Code, 1908) के अंतर्गत कोर्ट में केस कर सकते हैं. इस स्तर पर आपके मामले की सुनवाई होगी और कोर्ट के स्तर से फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Kaam Ki Baat: पैकेट पर है F+ निशान तो ही खरीदें सामान, फूड फोर्टिफिकेशन से जुड़ी ये 5 बातें हमेशा आएंगी काम

गैस सिलिंडर की कोडिंग से जानिए क्या है उसकी एक्सपायरी डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget