एक्सप्लोरर

गैस सिलिंडर की कोडिंग से जानिए क्या है उसकी एक्सपायरी डेट

LPG Cylinder Coding System: घर-घर में पाया जाने वाला गैस सिलिंडर (LPG Cylinder) हमारे रोजमर्रा के काम को जितना आसान बनाता है, उससे जुड़ी थोड़ी सी लापरवाही हमारा जीवन उतना ही मुश्किल बना सकती है.

How To Check LPG Cylinder Expiry Date: महानगरों में पाइपलाइन के जरिए घरेलू गैस रसोई तक पहुंचाई जा रही है. इसे पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस (Piped Natural Gas) कहते हैं. लेकिन आज भी कई छोटे शहरों और गावों में गैस सिलेंडर (Liquified Petroleum Gas) पर खाना बनाया जाता है. औसतन हर घर में दो सिलेंडर किसी भी वक्त रखे जाते हैं ताकि जब भी एक सिलेंडर खाली हो, तो उसके रीफिल होने तक दूसरे सिलेंडर के माध्यम से खाना बनाने का काम जारी रखा जाए. लेकिन जब भी सिलेंडर रीफिल होकर घर आए, हमें दो काम जरूर करने चाहिए.

  • पहला- सिलिंडर को गीले कपड़े से अच्छे से साफ करने के बाद ही उसे रसोई में ले जाएं. गैस सिलिंडर पर कीचड़, धूल, गंदगी लगी होती है जिससे खाना संक्रमित हो सकता है.
  • दूसरा- सिलेंडर की लीकेज, सील, वजन और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें.

सिलेंडर लीकेज कैसे चेक करते हैं?

डिलिवरी मैन ने जैसे ही आपके घर पर सिलेंडर पहुंचाया, उसी वक्त उसके सामने सिलेंडर पर लगी सील को खींच कर देखें, अगर सील टूटी हुई हो या डैमेज हो तो हल्के दबाव से भी निकल कर बाहर आ जाएगी. कमजोर सील या बिना सील वाला सिलिंडर बिलकुल ना लें वर्ना जरा सी भी गैस लीकेज से घर में हादसा हो सकता है.

सिलिंडर का वजन कैसे चेक करें?

गैस एजेंसी सभी डिलिवरी मैन को सिलेंडर का वजन नापने का उपकरण देती है. इसलिए जब भी आपके घर सिलेंडर पहुंचे उस उपकरण से अपने सामने वजन कराएं. अगर डिलिवरी मैन आना-कानी करे तो फौरन एजेंसी के कस्टमर केयर को सूचित करें और सिलेंडर को वापस लौटा कर नए सिलेंडर के लिए नंबर लगाएं. यह काम झंझट भरा भले ही लगे, लेकिन परिवार और आपकी जेब की सुरक्षा के लिए यह काम बहुत जरूरी है.

सिलेंडर की एक्सपायरी कैसे चेक करते हैं?

जब भी आप सिलेंडर खरीदें उस पर आपको A, B, C या D लिखा नजर आएगा. इन अंग्रेजी अक्षरों के बगल में एक या दो अंकों की संख्या भी लिखी होती है, जैसे A-23, B-19 आदि. यह कोडिंग आपको हर गैस सिलिंडर पर दिखेगी. यह कोडिंग सिलिंडर की एक्सपायरी को दर्शाती है. अंग्रेजी के अक्षर ए, बी, सी और डी साल के क्वॉर्टर/महीने को दर्शातें हैं.

A- जनवरी, फरवरी, मार्च

B-अप्रैल, मई, जून

C-जुलाई, अगस्त, सितंबर

D- अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर

वहीं इन अक्षरों से साथ लिखी संख्या साल को दर्शाते हैं. जैसे B-19 का अर्थ है कि वह सिलिंडर अप्रैल से लेकर जून 2019 तक उपयोग के लिए ठीक है. अगर किसी सिलिंडर पर D-21 दिखे तो उसका अर्थ है कि वह अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2021 तक उपयोग किया जा सकता है. चूंकि साल 2021 बीत चुका है, तो जाहिर है कि वह सिलिंडर भी एक्सपायर हो चुका है. तो ऐसे सिलिंडर को फौरन लौटा दें और एजेंसी को भी सूचित करें.

यह भी पढ़ें

Property News: कैसे होती है संपत्ति की रजिस्ट्री? यहां समझिए पूरी प्रक्रिया

Kaam Ki Baat: फोन हैक होने के इन 5 तरीकों से रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget