एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कांग्रेस के नेताओं से मिले उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख ने कहा- बातचीत सही दिशा में चल रही है

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, माणिकराव ठाकरे मुंबई के ट्रिडेंट होटल में मुलाकात की.

मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू है. इस बीच सरकार बनाने की भी कवायद चल रही है. इसी सिलसिले में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुंबई के एक होटल में मिले. ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण, माणिकराव ठाकरे और बालासाहेब थोराट से करीब एक घंटे तक चर्चा की.

उद्धव ने मुलाकात के बाद कहा, ‘‘सब कुछ ठीक चल रहा है. बातचीत सही दिशा में चल रही है और उचित समय आने पर फैसले की घोषणा की जाएगी.’’ ठाकरे के साथ आए शिवसेना के लोकसभा सदस्य विनायक राउत ने कहा, ‘‘वरिष्ठ नेता फैसले के बारे में उचित सूचना देंगे.’’ शिवसेना अध्यक्ष के करीबी सहायक विनायक राउत और मिलिंद नार्वेकर, ठाकरे के होटल से रवाना होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं के साथ थे.

सरकार पर कांग्रेस की राय कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर और अपने मूल सिद्धांतों व मूल्यों को बनाए रखते हुए महाराष्ट्र में शिवसेना व एनसीपी के साथ सरकार बनाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर जल्द ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ विचार विमर्श करेगा.

महाराष्ट्र: कांग्रेस के बाद अब शरद पवार की एनसीपी ने कॉमन मिनिमम प्रोगाम के लिए बनाई कमेटी

उन्होंने कहा, ‘‘ इस पर दिल्ली में कांग्रेस की कार्यसमिति में चर्चा हुई जहां पार्टी नेताओं ने अपनी राय व नवनिर्वाचित विधायकों के सुझावों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत कराया. यह तय किया गया कि कांग्रेस अपने मूल मूल्यों और सिद्धांतों पर बने रहते हुए, महाराष्ट्र में नयी सरकार के गठन में समर्थन करेगी ताकि बीजेपी को दूर रखा जा सके.’’

मुख्यमंत्री की कुर्सी अस्पताल से दोपहर एक बजे के आसपास रवाना होते समय राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा.’’

एनसीपी ने बनाई कमेटी एनसीपी ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के वास्ते शिवसेना के साथ संभावित गठबंधन से पहले ‘साझा न्यूनतम कार्यक्रम’ पर फैसला लेने के लिए कांग्रेस के साथ बनाई जाने वाली संयुक्त समिति के लिए अपने पांच सदस्यों को बुधवार को नामित किया. एनसीपी के विधायक दल के नेता अजीत पवार, उसकी महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल, पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल, मुंबई इकाई के अध्यक्ष नवाब मलिक और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे समिति का हिस्सा होंगे.

महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध के बीच मंगलवार शाम राष्ट्रपति शासन लागू हो गया. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केन्द्र को भेजी गयी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मौजूदा हालात में राज्य में स्थिर सरकार के गठन के तमाम प्रयासों के बावजूद यह असंभव प्रतीत होता है.

इलाज करा अपने घर पहुंचे संजय राउत, कहा- मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा

गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी लेकिन 145 के बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई. बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली शिवसेना को 56 सीटें मिलीं. वहीं एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की.

सत्ता में साझेदारी को लेकर बीजेपी-शिवसेना में मनमुटाव होने के बाद गठबंधन सहयोगी अलग हो गए और शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का साथ छोड़ दिया. अब शिवसेना कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget