एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़इंडियाDelhi Election: 'दिल्ली वाले ऑटो राजा' की टीम पहुंची शाहदरा, जानिए क्या कहती है यहां की जनता
Delhi Election: 'दिल्ली वाले ऑटो राजा' की टीम पहुंची शाहदरा, जानिए क्या कहती है यहां की जनता
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 27 Jan 2020 03:45 PM (IST)
1/6

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एबीपी न्यूज़ अपने दर्शकों/पाठकों के लिए खास शो 'दिल्ली वाले ऑटो राजा' लेकर आया है. 'दिल्ली वाले ऑटो राजा' शो के जरिए सीधे हम आपको आम लोगों के बीच ले जाते हैं. उनसे बातचीत करते हैं और समस्याओं और विशेषताओं से रूबरू कराते हैं. दिल्ली के आधा दर्जन इलाकों का मूड समझने के बाद आज 'दिल्ली वाले ऑटो राजा' की टीम शाहदरा विधानसभा पहुंची.
2/6

पिछली बार बीजेपी अकाली गठबंधन से उम्मीदवार रहे विजेंद्र सिंह संटी लोगों से मिल रहे थे. अकाली दल भले ही इस बार चुनाव मैदान में नहीं है लेकिन अकाली दल से जुड़े लोग बीजेपी के लिए लगे हुए हैं. पब्लिक की बात और बीजेपी के दावे को तह तक समझने के लिए हम पार्क से आगे बढ़े.
3/6

पड़ताल करते हुए रात होने को थी और पास में ही एक जिम चल रहा था जहां बड़ी संख्या में लोग दिख रहे थे. हमने सेहत बनाने वाले लोगों से जाना कि दिल्ली में किस पार्टी की सियासी सेहत दुरुस्त रहेगी. दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होनी है.
4/6

बीजेपी और आप के दावे के बाद बारी थी कांग्रेस के दावे को समझने की. लिहाजा हम पहुंचे कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र नाथ गुप्ता के पास. नरेंद्र पहले भी विधायक रह चुके हैं.
5/6

ऑटो राजा की टीम चल पड़ी आप के उम्मीदवार और स्पीकर राम निवास गोयल के घर की ओर जो विवेक बिहार में रहते हैं.
6/6

यहीं पर मोहल्ले की कुछ महिलाएं टहल रही थी. हमने फौरन रुख कर लिया महिलाओं की ओर और उनसे चुनाव पर सवाल पूछ लिये.
Published at : 27 Jan 2020 03:42 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
इंडिया
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
इंडिया
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
इंडिया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
























