एक्सप्लोरर

दो भाईयों में नाराजगी से बनी दुनिया की सबसे पतली इमारत, इतने में तो अच्छा सा बाथरुम नहीं बन पाता...

इस बिल्डिंग के एक तरफ की मोटाई महज 4 मीटर है, जबकि दूसरी तरफ की मोटाई इससे भी कम, मात्र 60 सेंटीमीटर ही है. बिल्डिंग के निर्माण से एक दिलचस्प कहानी जुड़ी है.

World's thinnest building: हर किसी का सपना होता है कि उसका एक आलीशान घर हो. लोग इसीलिए दिन रात मेहनत करके पूंजी इकठ्ठा करते हैं, ताकि खुद को और अपने परिवार को एक अच्छी लाइफस्टाइल से सकें. आज तक आपने कई आलीशान घर देखें होंगे. हर कोई अपनी हैसियत के हिसाब से अच्छे से अच्छा घर बनवाता है. लेकिन, क्या कभी आपने दुनिया का सबसे पतला घर देखा है? 

60 सेंटीमेंटर है इसकी चौड़ाई

अगर आप दुनिया का सबसे पतला घर देखना चाहते हैं, तो यह आपको मध्य पूर्व में स्थित लेबनान देश में देखने को मिल जायेगा. सामने से देखने में तो यह घर एकदम किसी सामान्य बिल्डिंग जैसा ही दिखता है, लेकिन इसे साइड से देखने पर इसका पतलापन देख आप हैरान हो जाएंगे. इस बिल्डिंग के एक तरफ की मोटाई महज 4 मीटर है, जबकि दूसरी तरफ की मोटाई इससे भी कम, मात्र 60 सेंटीमीटर ही है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. इसे देखने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग लेबनान आते हैं. इस बिल्डिंग को बनाने के पीछे एक बड़ी ही दिलचस्प कहानी बताई जाती है.

ये है इसके निर्माण की कहानी

इसका निर्माण 1954 में हुआ. यह 120 वर्ग मीटर की जमीन पर बनी हुई है. बिल्डिंग में दो फ्लोर हैं और दोनों फ्लोर पर कुल मिलाकर चार ही कमरे हैं. बताया जाता है कि यह जमीन दो भाईयों को उनके पिता से हिस्से में मिली थी. दोनों भाइयों ने जमीन को प्लॉट A और प्लॉट B के तौर पर बांट लिया. कई साल बाद सरकार की परियोजना के तहत उस जगह पर सड़क बननी थी. योजना के लिए जमीन सरकार के देने के लिए एक भाई तो सहमत हो गया, लेकिन दूसरे भाई ने जमीन को किसी भी कीमत पर देने से इंकार कर दिया. वह चाहता था कि उसका भाई भी सरकार को जमीन न देकर अपने पास ही रखे, लेकिन भाई नहीं माना और उसने अपनी जमीन सरकार को जमीन सौंप दी.

खाली पड़ी है बिल्डिंग

सरकार को सौंपी गई जमीन की वैल्यू घटाने के लिए दूसरे भाई ने अपनी जमीन पर यह बिल्डिंग बना दी, जिससे अगर कभी भविष्य में उसके भाई की जगह पर कोई बिल्डिंग बने, तो बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को न मिले. आज के समय में इस दो मंजिला बिल्डिंग में कोई नहीं रहता है. जहां यह बनी हुई उस जगह को अलबसा (Al Ba’sa) कहते हैं, जिसका अंग्रेजी में मतलब होता है Grudge यानि द्वेष या फिर किसी चीज को लेकर शिकायत.

यह भी पढ़ें - बाथरूम में लगा कमोड हो या बेसिन...ज्यादातर सफेद रंग का ही क्यों होता है? इसके पीछे है साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget