एक्सप्लोरर

मिल गई दुनिया की सबसे पुरानी वाइन, 2000 साल पुराने मकबरे में थी कैद

रिसर्च करने वाले सबसे ज्यादा हैरान इस बात से थे कि इस वाइन को उस दौर में ऐसे कैसे रखा गया था कि ये अभी भी संरक्षित है. इस वाइन ने 1867 में मिली उस वाइन का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो 1700 साल पुरानी थी.

पुरानी चीजें अक्सर इंसानों को पसंद नहीं आतीं. लेकिन जब बात वाइन की हो तो मामला उल्टा पड़ जाता है. दरअसल, वाइन के बारे में कहा जाता है कि ये जितनी पुरानी हो, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होती है. लेकिन क्या हो अगर वाइन सौ दो सौ साल नहीं बल्कि, दो हजार साल पुरानी हो. चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया की सबसे पुरानी वाइन के बारे में बताते हैं. इसके साथ ही हम ये भी बताते हैं कि आखिर दुनिया की सबसे पुरानी वाइन इंसानों को मिली कहां.

2000 साल पुरानी वाइन

स्पेन का एक शहर है कार्मोन. ये शहर दुनिया के कुछ सबसे पुराने शहरों में से एक है. यहीं एक परिवार जब अपने घर की मरम्मत करवा रहा था, तब उसे अपने घर के नीचे एक कब्र मिली. ये कब्र लगभग 2000 साल पुरानी थी. ये एक रोमन मकबरा था. जब इसे खोल कर देखा गया तो इसमें कई चीजें थीं. जैसे- अंतिम संस्कार के सामान, किसी इंसान की गली हुई हड्डी और एक मर्तबान में लगभग 5 लीटर एक भूरा लिक्विड. जब इस लिक्विड की जांच की गई तो पता चला ये हजारों साल पुरानी वाइन है.

कैसे बनी होगी ये वाइन

ये भूरा लिक्विड वाइन ही है, इसकी पहचान कोर्डोबा यूनिवर्सिटी के ऑर्गेनिक केमिस्ट जोस राफेल और उनकी टीम ने किया था. इन लोगों ने जब वाइन का परिक्षण किया तो पता चला कि ये वाइन कई तरह के फलों के रस से बनाई गई है. रिसर्च करने वाले सबसे ज्यादा हैरान इस बात से थे कि इस वाइन को उस दौर में ऐसे कैसे रखा गया था कि ये अभी भी संरक्षित है. इस वाइन ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो 1867 में जर्मनी के स्पीयर के पास एक रोमन मकबरे में मिले वाइन का था. यहां मिली वाइन 1700 साल पुरानी थी.

कब्र में वाइन कैसे

आज के समय में कब्र में वाइन जैसी चीज रखना शायद आपको अटपटा लगे. लेकिन सदियों पहले रोमन सभ्यता में ये परंपरा थी. खासतौर से उन लोगों के लिए जो समाज में ऊंचे दर्जे पर थे. ऐसे लोग जब मरते थे, तब उनकी कब्र में वाइन और कई तरह की चीजें रखी जाती थीं. रोमन लोगों को मानना था कि ऐसा कर के वो अपने प्रिय जनों के प्रति सम्मान दिखा रहे हैं. आज भी कई जगह इस तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है.

ये भी पढ़ें:  ये है दुनिया का सबसे महंगा शहर, यहां रहने के लिए आपको करोड़पति नहीं अरबपति होना पड़ेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget