एक्सप्लोरर

World's Most Expensive Coffee: इस चिड़िया की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, कीमत इतनी की iPhone14 खरीद लेंगे

Most Expensive Coffee: जाकू बर्ड कॉफी की कीमत इस वक्त लगभग 1000 डॉलर प्रति किलो है. अगर इसे भारतीय रुपए में कन्वर्ट करें तो आपको इस जाकू बर्ड कॉफी के 1 किलो के लिए लगभग 81000 रुपए चुकाने होंगे.

World's Most Expensive Coffee: दुनिया में कॉफी पीने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है. लोग अपनी शेखी बघारने के लिए एक से एक महंगी कॉफी पीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी महंगी कॉफी बनती कैसे है. जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दें कि दुनिया की सबसे महंगी कॉफी एक चिड़िया की पॉटी यानी उसके मल से बनाई जाती है. इस पक्षी का नाम जाकू है. और इस कॉफी को जाकू बर्ड कॉफी कहते हैं. इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आप इतने में एक टॉप मॉडल चमचमाता आईफोन खरीद सकते हैं.

जाकू बर्ड कॉफी की कीमत क्या है

जाकू बर्ड कॉफी की कीमत इस वक्त लगभग 1000 डॉलर प्रति किलो है. अगर इसे भारतीय रुपए में कन्वर्ट करें तो आपको इस जाकू बर्ड कॉफी के 1 किलो के लिए लगभग 81000 रुपए चुकाने होंगे. यह कॉफी ब्राजील में बनाई जाती है और वहीं से पूरी दुनिया में भेजी जाती है.

अनोखी वजह से हुई थी शुरुआत

इस कॉफी की शुरुआत बेहद अनोखी वजह से हुई थी. दरअसल, ब्राजील के जिस प्लांट से इस कॉफी की शुरुआत हुई उसके मालिक का नाम हेनरिक स्लोपर जी अराउजो था, साल 2000 में जब उन्होंने ये प्लांट शुरु किया तो वह यहां कि एक लोकल चिड़िया जाकू से पड़े परेशान थे. क्योंकि यह चिड़िया उनके फार्म से हर अच्छी कॉफी के बीन्स चुन चुन कर खा जाती थी. इसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा. सबसे बड़ी बात की यह चिड़िया ब्राजील के दुर्लभ पक्षियों में शुमार है और इसे कोई भी वहां चोट नहीं पहुंचा सकता. हालांकि, इसी बीच दिन उनको लुवाक कॉफी के बारे में पता चला जो एक प्रकार की बिल्ली के मल में मिली कॉफी बीन्स से बनाई जाती है. उन्हें यह आईडिया अच्छा लगा और उन्होंने वहीं से जाकू बर्ड कॉफी का इजात किया, जो आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय है.

क्या है पूरा प्रोसेस

इस कॉफी को बनाने के लिए सबसे पहले हर सुबह फार्म पर काम करने वाले वर्कर जाकू चिड़िया का मल ढूंढते हैं और फिर उसमें से कॉफी बीन्स को अलग करते हैं. इसके बाद इसकी अच्छे से सफाई होती है, फिर इन्हें अच्छी तरह से सुखाया जाता है. जिसके बाद इन्हें रोस्ट करके इनका पाउडर तैयार किया जाता है. ये पूरा काम हाथों से होता है, इसलिए ये कॉफी इतनी ज्यादा महंगी बिकती है.

ये भी पढ़ें: बढ़ती इंटरनेट और शराब की लत के लिए कौन जिम्मेदार? वैज्ञानिकों ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

Embed widget