एक्सप्लोरर

World Wide Web day: रोटी-कपड़ा और मकान से ज्यादा जरूरी क्यों हुआ इंटरनेट, जिंदगी में कितनी अहमियत?

आज से ठीक 35 साल पहले यानी 1 अगस्त को WWW का जन्म हुआ था. इसी दिन को पूरी दुनिया वर्ल्ड वेब डे के रूप मे मनाती है.

World Wide Web day 2024: आज की डिजिटल दुनिया में वर्ल्ड वाइड वेब यानी WWW  शब्द से लगभग हर कोई परिचित है. 1 अगस्त को पूरी दुनिया इस खास दिन को मनाती है. इसी दिन वर्ल्ड वाइड वेब यानी WWW का जन्म हुआ था. वर्ल्ड वाइड वेब को कम्प्यूटर वैज्ञानिक टिम बर्नर्स ली ने साल 1989 में बनाया था. इसके बाद से ही मानों इंटरनेट का पूरा रूप ही बदल गया, साथ ही इंसान की जरुरतें भी मानों पूरी तरह से बदल गईं. आज के समय में कई लोगों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान जैसी बुनियादी जरुरतों में इंटरनेट का नाम भी जुड़ गया है. आज के समय में यदि इंसान को रोटी, कपड़ा, मकान न भी मिले तो भी उसे इंटरनेट चाहिए ही होता है. ऐसे में चलिए आज इस खास दिन इसकी अहमियत को जानते हैं.

क्या है वर्ल्ड वाइड वेब?

वर्ल्ड वाइड वेब यानी WWW होता क्या है पहले ये समझ लेते हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या फिर कहें कि इंटरनेट पर ब्राउजर के माध्यम से आप जो भी डाटा एक्सेस करते हैं वो सभी वर्ल्ड वाइड वेब के अंदर ही आता है. कंप्यूटर की भाषा में कहें तो वर्ल्ड वाइड वेब ऑनलाइन कंटेंट या इंटरनेट कंटेंट का एक हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (HTML) नेटवर्क है, जिसे हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP) के जरिए एक्सेस किया जाता है.

इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब में क्या अंतर है?

कई लोग इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब को एक ही चीज समझत लेते हैं. लेकिन बता दें कि वर्ल्ड वाइड वेब ऑनलाइन पेजेज का एक समूह हैं, जबकि इंटरनेट एक बहुत बड़ा नेटवर्क है जिसके जरिए दुनियाभर के कंप्यूटर और डिवाइसेज आपस में जुड़े हैं. आसान भाषा में समझें तो इंटरनेट एक बड़ा प्लेटफॉर्म है और वर्ल्ड वाइड वेब इस प्लेटफॉर्म पर डाटा उपलब्ध कराता है. हालांकि दोनों एक-दूसरे के पूरक ही हैं. दोनों न हों तो इंसान आसानी से इंटरनेट का उपयोग नहीं कर सकता.

इंटरनेट की जिंदगी में कितनी अहमियत?

इंटरनेट की हमारी जिंदगी में कितनी अहमियत है आप इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि आप इसके बिना कुछ देर भी नहीं रह सकते. मान लीजिए आपके मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो जाए तो क्या आप दो दिन भी इसके बिना काट सकते हैं? हमें हर कुछ मिनट बाद सोशल मीडिया देखने की लत लग चुकी है. वहीं कुछ सर्च करना हो या फिर एंटरटेनमेंट के लिए कोई फिल्म देखनी हो, या फिर कहें कि ऑफिशियल काम भी करना हो, तो इंटरनेट सबसे ज्यादा जरुरी होता है. हाल ही में क्राउडस्ट्राइक होने से 15 घंटे के लिए माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस बंद हो गई थीं, जिसका असर कई देशों पर पड़ा था.

इस दौरान रेलवे से लेकर एयरलाइंस ने तक अपनी फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसल कर दी थीं. कई कंपनियों में काम रुक गया था. ट्रेडिंग जैसे काम तक नहीं हो पा रहे थे. ऐसे में आपको इंटरनेट के बिना कल्पना तक, भयभीत कर सकती है. यदि इसी तरह एक दिन के लिए इंटरनेट बंद हो गया तो पूरी दुनिया की एक-दूसरे से कनेक्टिविटी रुक जाएगी और कंपनियों में काम रुक जाएगा. वहीं आज के समय में अधिकतर सरकारी काम भी इंटरनेट पर ही निर्भर हो गए हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि फिलहाल आधी से ज्यादा दुनिया इंटरनेट के भरोसे चल रही है.

यह भी पढ़ें: CAPF, NDRF की तैनाती को लेकर क्या हैं नियम और केंद्र सरकार इन्हें कैसे देती है पैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant Uttarakhand Land : उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
US Birthright Citizenship : क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget