एक्सप्लोरर

World Records: पलकों के इतने लंबे बाल कभी नहीं देखे होंगे आपने! इस महिला के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड

चीन की रहने वाली YOU JIANXIA ने साल 2016 में दुनिया की सबसे लंबी पलकों वाली महिला होने का खिताब अपने नाम दर्ज कराया था, इसके 5 साल बाद ही इन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ नया रिकॉर्ड बनाया.

Guinness World Record: दुनिया में आए दिन कई तरह के रिकॉर्ड (World Records) बनते और टूटते रहते हैं. इनमें से कुछ लोग प्राकृतिक देन की वजह से रिकॉर्ड बना पाते हैं, तो कुछ ऐसा अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाते हैं जो वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बन जाता है. आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनके बॉडी पार्ट्स (Weird Body Parts) अजीबोगरीब होते हैं. इनमें से कुछ अपने बॉडी पार्ट्स की लंबाई से रिकॉर्ड बनाते हैं, कुछ अपने मोटापे से तो कुछ उन पार्ट्स की अजीबोगरीब बनावट से. आज हम इसी तरह के एक अजीब रिकॉर्ड के बारे में बात करेंगे जो चीन की YOU JIANXIA के नाम दर्ज है. इनको देखने के बाद आप सोच में पड़ सकते हैं और आपकी नजर इनकी पलकों से नहीं हटेगी. 

सबसे लंबी पलकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड 

यू का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. 2016 में उसका नाम दुनिया में सबसे लंबी पलकें (Worlds Longest Eyelashes) होने वाली महिला के तौर पर दर्ज हुआ था. उस समय यू की पलकें 12.40 सेंटीमीटर लंबी थी. लेकिन अब यू ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब उसकी पलकें तब से दोगुना लंबी हो गई हैं. 20 मई 2021 को लगभग पांच साल बाद उनकी पलकें 20.5 इंच तक लंबी हो गई हैं. उनकी इस का पता अभी तक डॉक्टर्स भी नहीं लगा पाए हैं. यू की पलकें गाल से नीच उनके जबड़े तक पहुंच गई हैं. 

भगवान का तोहफा मानती है 

यू की पलकों के लंबे होने का कारण डॉक्टर पता नहीं लगा पाए हैं. कई एक्सपर्ट्स ने उनकी जांच की, लेकिन सटीक कारण कोई नहीं बता सका. यू का मानना है कि इतनी लंबी पलकें होना भगवान बुद्ध का एक तोहफा है. अपनी पलकों के बारे में बताते हुए यू ने कहा कि पहले उनकी पलकें इतनी लंबी नहीं थी. 2015 में वो पहाड़ों में डेढ़ साल रही थी और वहां से लौटने के बाद ही उनकी पलकें तेजी से बढ़ने लगी थी. 

पलकों से बढ़ा आत्मविश्वास 

अपनी पलकों को लेकर यू काफी खुश हैं. यू का कहना है कि इन पलको की वजह से वो काफी जवान नजर आती है. साथ ही उनकी बॉडी भी अंदर से स्ट्रांग हुई है. उन्हे ऐसा लगता है कि इन पलकों की वजह से शायद उनमें ताकत आ चुकी है. उनकी पलकें उनके गाल से लेकर गले तक पहुंच जाती है. अपनी पलकों की वजह से वो लोगों की नजरों में हाईलाइट हो जाती है. साथ ही उन्हें ज्यादा मेकअप करने की भी जरुरत नहीं पड़ती. कई बार उनकी पलकें टूट भी जाती है लेकिन फिर वो अपने आप बढ़ जाती है. अपनी पलको से अपनी पहचान बनाने वाली यू की दुनियाभर में काफी चर्चा हो रही है. 

साभार: ये वीडियो और स्टोरी हमने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट से ली है. वहां से वीडियो भी लिया गया है.

यह भी पढ़ें 

भारत के इस नौजवान के नाम हैं दो-दो विश्व रिकॉर्ड, शोल्डर ब्लेड्स से किया ये कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड, लेकिन इस मेडल में 'सोना' कितना?
एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड, लेकिन इस मेडल में 'सोना' कितना?
दिल्ली-NCR में ही इतना प्रदूषण क्यों होता है, कैसा है इसका भूगोल?
दिल्ली-NCR में ही इतना प्रदूषण क्यों होता है, कैसा है इसका भूगोल?
क्या पन्ना में कोई भी शुरू कर सकता है हीरे की खदान, क्या है प्रोसेस?
क्या पन्ना में कोई भी शुरू कर सकता है हीरे की खदान, क्या है प्रोसेस?
दुश्मन के घर से बंधकों को छुड़ा लाई थी मोसाद, पढ़ें इजराइल के 'ऑपरेशन थंडरबोल्ट' की कहानी
दुश्मन के घर से बंधकों को छुड़ा लाई थी मोसाद, पढ़ें इजराइल के 'ऑपरेशन थंडरबोल्ट' की कहानी

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
Embed widget