एक्सप्लोरर

यह है दुनिया का सबसे छोटा हाथी, क्यूटनेस देखकर ही फिदा हो जाते हैं लोग

हर साल 12 अगस्त को वर्ल्ड एलीफेंट डे यानी विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है, ताकि दुनिया को यह याद दिलाया जा सके कि हमारे जंगलों के ये शांत, समझदार, प्यारे और बुद्धिमान जानवर अब खतरे में हैं.

हाथी सिर्फ देखने में बड़े और ताकतवर नहीं होते, बल्कि ये हमारे नेचर के लिए बहुत जरूरी हैं. इन्हें जंगल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है, क्योंकि ये रास्ते बनाते हैं, बीज फैलाते हैं और कई अन्य जानवरों की मदद करते हैं. ऐसे में हर साल 12 अगस्त को वर्ल्ड एलीफेंट डे यानी विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है, ताकि दुनिया को यह याद दिलाया जा सके कि हमारे जंगलों के ये शांत, समझदार, प्यारे और बुद्धिमान जानवर अब खतरे में हैं. यह दिन न सिर्फ हाथियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए  है, बल्कि यह हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि कैसे इसको बचाकर हम पूरे इकोसिस्टम को बैलेंस रख सकते हैं.

फिल्मों में अक्सर दिखने वाले ये हाथी सिर्फ एंटरटेनमेंट का हिस्सा नहीं हैं, ये हमारे नेचर का एक जरूरी हिस्सा हैं. चाहे भारत की फिल्म हाथी मेरे साथ हो या नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री The Elephant Whisperers ये कहानियां हाथियों और इंसानों के बीच के गहरे रिश्ते को बताती हैं. ऐसी दुनिया का सबसे छोटा हाथी भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है, इनकी क्यूटनेस देखकर ही हर कोई फिदा हो जाता है, लेकिन अब यह हाथी खतरे में है और धीरें-धीरें खत्म भी होते जा रहे हैं ऐसे में चलिए ज जानते हैं​ कि दुनिया का सबसे छोटा हाथी कौन है और इसकी क्या खासियत है. 

दुनिया का सबसे छोटा हाथी 

दुनिया में हाथियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं,लेकिन दुनिया का सबसे छोटा हाथी बोर्नियन हाथी है. यह एकदम खास होता है, इसकी सबसे बड़ी खासियत, छोटा और प्यारा साइज है. जो इसे अन्य हाथियों से अलग बनाता है. इस हाथी को देखकर लोग अक्सर कहते हैं इतना प्यारा हाथी पहले कभी नहीं देखा, बोर्नियन हाथी, जिसे वैज्ञानिक भाषा में एलिफस मैक्सिमस बोर्नेंसिस कहा जाता है, एशियाई हाथियों की एक अनोखी उप-प्रजाति है, जो सिर्फ बोर्नियो द्वीप पर पाई जाती है. ये हाथी बाकी एशियाई हाथियों की तुलना में लगभग तीन फीट छोटे होते हैं और इनका चेहरा भी ज्यादा गोल और मासूम नजर आता है. 

क्यों है ये हाथी अब खतरे में?

हाल ही में इसे अंतरराष्ट्रीय संस्था IUCN की रेड लिस्ट में शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि अब इन्हें लुप्तप्राय प्रजाति यानी Endangered Species घोषित कर दिया गया है. इनके खतरे के कई कारण हैं जैसे - 

1. वनों की कटाई (Deforestation) - बोर्नियो में पाम ऑयल और लकड़ी उद्योग के कारण इनका घर, यानी जंगल, तेजी से खत्म हो रहा है. 

2. इंसानी खतरा  - जब जंगल कटते हैं, तो हाथी इंसानी इलाकों में घुस आते हैं और फसलें खा जाते हैं, जिससे लोग उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं. 

3. अवैध शिकार -  कुछ लोग इनके दांतों और अंगों के लिए उन्हें मारते हैं. आज दुनिया में सिर्फ करीब 1,000 बोर्नियन हाथी ही बचे हैं  और ये सभी ज्यादातर मलेशिया के सबा राज्य में पाए जाते हैं.

यह भी पढ़े : किंग कोबरा के बारे में अनजाने फैक्ट्स, कितनी होती है उम्र और क्या हैं इसके राज?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
पुरुष के शरीर में गर्भाशय? आखिर कितना अनोखा है यह मामला, जानें इसका साइंस?
पुरुष के शरीर में गर्भाशय? आखिर कितना अनोखा है यह मामला, जानें इसका साइंस?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget