एक्सप्लोरर

दुनिया क्यों इस चावल की दीवानी, जानिए पैदावार के मामले में पाकिस्तान से कितना आगे भारत

पूरी दुनिया भारतीय बासमती चावल की दीवानी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में भी बासमती चावल की खेती होती है और पाकिस्तान भी दूसरे देशों में चावल भेजता है. निर्यात के मामले में भारत आगे है.

 

जब भी चावल का जिक्र होता है, सबसे पहले बासमती चावल का नाम आता है. घर में किसी खास आयोजन पर अक्सर बासमती चावल ही बनता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासमती चावल कहां से आया था. आज हम आपको बासमती चावल का इतिहास बताएंगे.

दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चावल

फूड और ट्रेवल गाइड टेस्ट एटलस ने वर्ष 2023-24 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चावलों की सूची जारी की है. जिसमें पहले पायदान पर बासमती का नाम है. इसके बाद दूसरे पर इटली का आर्बेरियो और तीसरे पर पुर्तगाल पर कैरोलिना चावल है. बासमती को उसकी खुशबू, स्वाद और बड़े दाने की वजह से ज्यादा पसंद किया जाता है. बता दें कि भारतीय बासमती में फायबर अधिक होता है.

हर जगह पहली पसंद बासमती

भारतीयों को पुलाव, बिरयानी समेत अन्य व्यंजनों में बासमती ही पसंद होता है. खासकर भारत ही दुनियाभर में बासमती चावल पहुंचाता है. हालांकि पाकिस्तान में भी इसकी खेती होती है, लेकिन एक्सपोर्ट के मामले में भारत नम्बर वन है.

पाकिस्तान का विरोध

भारत ने 2021 में जब प्रोटेक्टेड जिओग्राफिकल इंडिकेशन टैग के लिए यूरोपियन यूनियन में आवेदन किया था, उस वक्त पाकिस्तान ने विरोध करना शुरू कर दिया था. क्योंकि पाकिस्तान को डर था कि अगर ऐसा हो गया तो उसके हाथ से बाजार छिन जाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत हर साल बासमती का निर्यात करके करीब 6.8 अरब डॉलर कमाता है, वहीं पाकिस्तान में यह आंकड़ा 2.2 अरब डॉलर है.

बासमती का इतिहास?

बासमती संस्कृत के शब्द वस और मायप से मिलकर बना है. एक रिपोर्ट के मुताबिक वस का मतलब है सुगंध और मायप का मतलब गहराई होता है. हालांकि इसमें इस्तेमाल हुए मती का मतलब रानी भी माना जाता है. यही वजह है कि इसे सुगंध की रानी कहते हैं. इस चावल को खुशबू के लिए जाना जाता है और इसके बनते ही महक आसपास तक पहुंच जाती है.

सबसे अधिक पैदावर

बासमती की खेती सबसे अधिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में होती है. लेकिन ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हैं कि प्राचीन भारत में भी बासमती उगाया जाता था. फूड पर लिखी किताब एरोमैटिक राइसेस के मुताबिक, हड़प्पा-मोहनजोदड़ो की खुदाई में भी इसके प्रमाण मिल चुके हैं. जब फारसी व्यापारी कारोबार के लिए भारत पहुंचे तो अपने साथ खुशबूदार चावल की वैरायटी लेकर पहुंचे थे. इतिहास की कई किताबों में दर्ज है कि भारतीय व्यापारियों ने 1766 में मिडिल ईस्ट को चावल एक्सपोर्ट करना शुरू किया है. हालांकि भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में इसे उगाया भी गया और सालों से दुनिया के कई देशों तक पहुंचाया भी जा रहा है. वहीं भारत सबसे ज्यादा बासमती चावल सऊदी अरब, ईरान, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और यमत समेत कई देशों को एक्सपोर्ट कर रहा है.

कई वैरायटी

एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक भारत में बासमती की कई वैरायटी मौजूद हैं. उसमें बासमती 217, बासमती 370, टाइप 3 (देहरादूनी बासमी), पंजाबी बासमती 1, पूसा बासमती 1, कस्तूरी, हरियाणा बासमती 1, माही सुगंध, तराओरी बासमती (HBC 19 / करनाल लोकल), रणबीर बासमती, बासमती 386 शामिल हैं.

 

ये भी पढ़ें: क्या है असम की लोक संस्कृति मोह-जुज, आखिर क्यों इसको रोकने के लिए अदालत तक पहुंचा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Boondi Ladoo History: 15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget