एक्सप्लोरर

भारत में कहां मिलती है पीरियड्स में छुट्टी? जवाब नहीं जानते होंगे आप

भारत में पीरियड लीव को लेकर सालों से बहस जारी है. लेकिन आज तक इस पर कोई केंद्रीय कानून नहीं बना है. क्या आप जानते हैं कि भारत के किन-किन राज्यों में महिलाओं को पीरियड लीव दिया जाता है.

भारत में सालों से पीरियड लीव को लेकर बहस होती है. महिलाओं का कहना है कि पीरियड के दौरान उन्हें छुट्टी मिलनी चाहिए. हालांकि कई बार कुछ महिलाएं इसका विरोध भी करती है. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड लीव पर केंद्र सरकार को एक मॉडल पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में किन जगहों पर पीरियड्स लीव मिलती है. आज हम आपको उन कंपनियों और राज्यों के बारे में बताएंगे, जहां पर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी मिलती है. 

सुप्रीम कोर्ट में मामला

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड लीव पर केंद्र सरकार को एक मॉडल पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया है. लेकिन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि पीरियड लीव नीति से जुड़ा मुद्दा है. बेंच ने कहा कि इस पर अदालत में विचार नहीं किया जा सकता है. क्योंकि अगर बेंच इस पर फैसला सुनाती है, तो वो हानिकारक हो सकता है और कंपनियां महिलाओं को नौकरी पर रखने से बच सकते हैं. 

पीरियड लीव क्यों?

पुरुषों समेत कई महिलाएं भी इस बात को पूछती हैं कि आखिर पीरियड लीव क्यों चाहिए. पीरियड लीव की पक्ष में बात करने वाले लोगों ने कहा कि इस दौरान महिलाओं को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है. मेडिकल साइंस के मुताबिक आने से पहले और इसके दौरान महिलाओं में 200 तरह के बदलाव होते हैं. ये बदलाव सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक भी होते हैं. अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सियाओबान हार्लो का कहना है कि पीरियड्स के दौरान 15% से 25% महिलाओं को जबरदस्त दर्द होता है. 

भारत में पीरियड लीव 

दुनियाभर के कई देशों में महिलाओं को पीरियड लीव मिलता है. हालांकि भारत में इसको लेकर कोई केंद्रीय कानून नहीं है. हालांकि 2020 में जोमैटो कंपनी ने पीरियड लीव का ऐलान किया था. जोमैटो हर साल 10 दिन की पेड लीव देता है. इसके अलावा भी कई कई स्टार्टअप ऐसी छुट्टियां देनी शुरू कर दी थी. भारत के राज्यों में बात किया जाएगा तो सिर्फ बिहार, केरल और सिक्किम में पीरियड लीव को लेकर नियम हैं. बिहार को कई मामलों में लोग पिछड़ा मानते हैं. लेकिन बिहार पहला राज्य था, जिसने अपनी महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव का हक दिया था. बिहार में 1992 से कानून है कि राज्य सरकार की महिला कर्मचारी हर महीने दो दिन की पीरियड लीव ले सकती हैं. हालांकि ये छुट्टी 45 साल की उम्र तक मिलती है. 2023 में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सरकारी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वालीं छात्राओं के लिए पीरियड लीव का ऐलान किया था. इसके साथ ही महिला छात्राओं के लिए 75% की बजाय 73% अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया था.

केंद्रीय कानून नहीं

भारत में केंद्रीय स्तर पर इसको लेकर कोई कानून या नीति नहीं है. संसद में कई बार पीरियड लीव को लेकर कुछ सांसदों ने प्राइवेट बिल जरूर पेश किये हैं, लेकिन उस पर मामला आगे नहीं बढ़ पाया था. पिछले कार्यकाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पीरियड लीव का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि ये कोई बीमारी या विकलांगता नहीं है, उनका कहना था कि पीरियड लीव को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है.

ये भी पढ़ें: बारिश में किन लोगों पर रहता है बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा, क्या इससे बचने का है कोई तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget