एक्सप्लोरर

कितने रुपये की आती है विंबलडन की एक टिकट, पूरा टूर्नामेंट देखने पर इतना होता है खर्च

Wimbledon 2025: टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेंट विंबलडन इंग्लैंड में चल रहा है. 148 साल पुराने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का यह 138वां संस्करण है. चलिए जानें कि इसके टिकट में कितना पैसा लगता है.

विबंलडन 2025 में एक बार फिर से नोवाक जोकोविच का जलवा दिखाई दे रहा है. सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार ने पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डि मिनोर को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. जोकोविच को टेनिक का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है. विबंलडन की बात करें तो इसको टेनिस की दुनिया में सबसे पुरस्कृत पुरस्कारों में से एक माना जाता है. इसे विबंलडन चैंपियनशिप में पुरुष एकल जीतने वाले खिलाड़ी को दी जाती है. चलिए जानें कि इसका एक टिकट कितने का आता है. 

सबसे सस्ते टिकट के दाम भी महंगे

विंबलडन के सबसे सस्ते फाइनल टिकट की बात करें तो इसके सबसे सस्ते टिकट का दाम यानि ग्राउंड पास 2,330.85 रुपये का है. कोर्ट नंबर 1 में टिकट के दाम 4,660.69 रुपये है. इसके बाद 6,409.29 रुपये, 6,990.57 रुपये है. वहीं सेंटर कोर्ट को दो अलग-अलग रो के पास के दाम 27,962.28 रुपये और 34,370.30 रुपये है. वहीं सेंटर कोर्ट के टिकट का प्राइस 36,704.68 रुपये है. पिछले साल के फाइनल मैच के टिकट की बात करें तो फाइनल मुकाबले की हाईएस्ट कीमत 12 लाख रुपये से ज्यादा थी. ऐसा दावा किया गया था यह इतिहास के किसी टेनिस टूर्नामेंट का सबसे महंगा मैच साबित हुआ था. इस बार के टिकट के दाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है. अगर कोई पूरा टूर्नामेंट देखने की ख्वाहिश रखता है और वह सेंटर कोर्ट की टिकट खरीदता है तो उसको पूरे टूर्नामेंट के लिए 3,26,325.66 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

कौन कराता है विंबलडन

विंबलडन का आयोजन ऑल इंग्लैंड क्लब के द्वारा आयोजित किया जाता है. यह इकलौता ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन कोई नेशनल टेनिस एसोसिएशन नहीं करता है. इस क्लब की स्थापना 1868 में हुई थी. टेनिस से पहले इसे क्रॉकेट कहा जाता है. ऑल इंग्लैंड टेनिस व क्रॉकेट क्लब की शुरुआत छह लोगों ने मिलकर की थी. बाद में इन्हीं ने आगे चलकर 1877 में विंबलडन टूर्नामेंट शुरू किया. आज इस क्लब में 500 मेंबर्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: लैब में किस तरह बनाया जा रहा है मांस? जानें ये वेज है या फिर नॉनवेज

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget