एक्सप्लोरर

Potassium Iodide Tablets: क्या आयोडीन की गोलियों से टाला जा सकता है परमाणु हमले का खतरा? यहां जानिए

Potassium Iodide Tablets: रिपोर्ट्स के अनुसार, पोटैशियम आयोडाइड एक लिमिट तक ही सुरक्षा प्रदान करता है. रेडिएशन फैलने की स्थिति में पोटैशियम आयोडाइड सिर्फ थायरॉयड ग्रंथि को सुरक्षा देता है.

Potassium Iodide Tablets: पिछले कुछ महीनों से चल रही रूस और यूक्रेन के बीच की जंग (Russia-Ukraine War) थमने का नाम नहीं ले रही है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कई बार यूक्रेन पर परमाणु हमला करने की चेतावनी दी है. यूक्रेन अभी से ही बचाव की कोशिश में जुटा हुआ है, इन्ही कोशिशों के क्रम में यूक्रेन में पोटैशियम आयोडाइड की गोलियां बांटी जा रही हैं. परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन से बचने के लिए इन्हे रेडिएशन के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में बांटा जा रहा है.

वहीं दूसरी ओर, यह खबर मिलते ही कई देशों में पोटैशियम आयोडायड की गोलियों की खरीदारी बढ़ गई है. अमेरिका ने इन्हे खरीदने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर पोटैशियम आयोडाइट क्या है? और परमाणु हमले के समय यह उसके असर को कैसे कम करेगा? यूक्रेन के लोगों के लिए यह कितना असरदार साबित होगा? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब

क्या होता है पोटैशियम आयोडाइड?

पोटैशियम आयोडाइड, आयोडीन का ही एक रूप है. जिसे आयोडीन की दवा भी कहते हैं. पोटैशियम आयोडाइड टेबलेट के रूप में लिया जाता है. जब किसी क्षेत्र पर परमाणु हमला होता है तो वहां रेडिएशन फैलता है. उस क्षेत्र के आसपास के वातावरण में रेडियोऐक्टिव तत्व, जैसे I-131 तैरने लगते हैं. सांस के जरिए ये तत्व शरीर में पहुंचते हैं और थायरॉयड ग्लैंड इन्हें अवशोषित करने लगती है. इससे शरीर अंदरूरनी तौर पर प्रदूषित होने लगता है. अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जब गले में मौजूद थायरॉयड ग्रंथि जरूरत से ज्यादा रेडियोएक्टिव आयोडीन (I-131) को एब्जॉर्ब करती है तो इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है.

दवा कब लेनी है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पोटैशियम आयोडाइड एक लिमिट तक ही सुरक्षा प्रदान करता है. रेडिएशन फैलने की स्थिति में पोटैशियम आयोडाइड सिर्फ थायरॉयड ग्रंथि को सुरक्षा देता है, शरीर के दूसरे हिस्से को सुरक्षा नहीं. रेडिएशन शुरू होने के 4 घंटे के अंदर आयोडीन की दवा को लेना अनिवार्य होता है.

क्या पोटैशियम आयोडाइड इलाज का हिस्सा है?

पोटैशियम आयोडाइड (Potassium Iodide), रेडिएशन का इलाज नही है. ये सिर्फ उसके असर को कम करती है. यह दवा खासतौर पर 40 साल से कम उम्र वाले लोगों को देने की सलाह दी जाती है. इन लोगों में रेडिएशन के कारण थायरॉयड कैंसर का खतरा अधिक होता है, क्योंकि इस उम्र तक शरीर में कोशिकाएं तेजी से बढ़ रही होती हैं.

यह भी पढ़ें -

Liquor: नकली शराब क्या होती है? इससे इतने लोग क्यों मर जाते हैं? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget