एक्सप्लोरर

सांप और नेवले में क्यों होती है दुश्मनी?  इस पर क्यों नहीं होता किसी जहर का असर 

आपके मन में कभी ख्याल आया है कि सांप और नेवला एक दूसरे के दुश्मन क्यों हैं? यहां तक कि सांप के जहर का असर भी नेवले पर नहीं होता? ऐसा क्यों होता है, चलिए जानते हैं...

अगर आप ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े हैं तो आपने सांप और नेवले की दुश्मनी के बारे में तो सुना ही होगा. इन दो जानवरों की दुश्मनी तो इतनी ज्यादा प्रसिद्ध है कि कई बार लोग बातों-बातों में भी इसका जिक्र कर देते हैं. सांप एक ऐसा जानवर है, जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा जहरीला माना जाता है. इसके बावजूद नेवला न केवल उससे लड़ता है, बल्कि उस पर भारी भी पड़ता है और उस पर सांप के जहर का भी असर नहीं होता. 
 
क्या आपके मन में कभी ख्याल आया है कि सांप और नेवला एक दूसरे के दुश्मन क्यों हैं? यहां तक कि सांप के जहर का असर भी नेवले पर नहीं होता? नेवले में ऐसा क्या होता है कि अगर कोबरा भी उसे काट ले तो उसे कुछ नहीं होता? आज हम इन दो जानवरों के बारे में जानेंगे.

क्यों है सांप और नेवले में दुश्मनी?

सांप और नेवला एक दूसरे के प्राकृतिक रूप से दुश्मन हैं. फॉरेस्ट वाइल्डलाइफ वेबसाइट के अनुसार, नेवले के लिए सांप भोजन मात्र होता है. इसलिए आपने अक्सर सांप और नेवले की लड़ाई होते देखा होगा. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि सांप और नेवले की लड़ाई में नेवला कभी भी पहले हमला नहीं करता. जब भी सांप हमला करता है तो वह खुद को बचाने के लिए आक्रामक होता है और बड़े से बड़े सांप को मौत के घाट उतार देता है. 

नेवले पर क्यों नहीं होता सांप के जहर का असर

सांप एक ऐसा जानवर है, जिसे धरती पर सबसे ज्यादा जहरीला माना जाता है. हालांकि, सभी सांप जहरीले नहीं होते, लेकिन कुछ सांप ऐसे हैं जिनके काटने पर इंसान का बचना मुश्किल है. इसके बावजूद नेवले पर सांप के जहज का असर नहीं होता. क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? दरअसल, नेवलों के शरीर में एसिटाइलकोलिन होता है, यह एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो नेवले के शरीर में उसके दिमाग में मौजूद होता है. सांप जब भी नेवले को डसता है तो एसिटाइलकोलिन जहर के न्यूरोटॉक्सिक इफेक्ट को कम कर देता है. इस कारण नेवलों पर सांप के जहर का असर नहीं हो पाता और नेवले सांप पर भारी पड़ जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: पानी के जहाजों के निचले हिस्से में क्यों चढ़ाई जाती है जहर वाली परत? जान लीजिए कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल-प्रियंका समेत राजघाट पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता, BJP बोली- फैला रहे अराजकता
Live: राहुल-प्रियंका समेत राजघाट पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता, BJP बोली- फैला रहे अराजकता
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget