एक्सप्लोरर

घोड़े से ज्यादा ताकतवर होता है हाथी, फिर भी हॉर्स पावर में ही क्यों होता है ताकत का कैल्कुलेशन?

घोड़े की तुलना में हाथी वजन में तो कई गुना भारी होता ही है, बल्कि वह सैकड़ों गुना ज्यादा वजन भी उठा सकता है. इसके बावजूद हॉर्स पावर शब्द का ही इस्तेमाल क्यों हुआ? चलिए जानते हैं... 

Horsepower: हमारे इर्द-गिर्द कई ऐसे शब्द घूमते रहते हैं जिनका प्रचलन तो बहुत आम है, लेकिन हम इन शब्दों पर ध्यान नहीं देते. ऐसा ही एक शब्द है- 'हॉर्स पावर'. आपने गाड़ी के इंजन, पानी के मोटर व अन्य मैकेनिकल चीजों के संबंध में इस शब्द को कई बार सुना होगा. यह शक्ति मापने की इकाई है. जैसे कोई मोटर कितना वजन उठा सकता है, उसकी तुलना हॉर्स पावर से ही की जाती है. 

क्या आपने कभी सोचा है कि मोटर इंजन की शक्ति की तुलना हमेशा घोड़े की शक्ति (हॉर्स पावर) से ही क्यों की जाती है? जबकि घोड़े से भी ताकतवर कई जानवर इस पृथ्वी पर मौजूद हैं, जैसे- हाथी. घोड़े की तुलना में हाथी वजन में तो कई गुना भारी होता ही है, बल्कि वह सैकड़ों गुना ज्यादा वजन भी उठा सकता है. इसके बावजूद हॉर्स पावर शब्द का ही इस्तेमाल क्यों हुआ? चलिए जानते हैं... 

जेम्स वॉट ने किया था इस शब्द का आविष्कार

स्कॉटलैंड के मशहूर वैज्ञानिक जेम्स वॉट ने सिर्फ भाप के इंजन का ही आविष्कार नहीं किया था. उन्होंने विज्ञान जगत के महत्वपूर्ण शब्द 'हॉर्स पावर' का भी आविष्कार किया. इस शब्द की कहानी बहुत ही दिलचस्प है. दरअसल, जेम्स वॉट द्वारा बनाया गया भाप का इंजन कम ईंधन में ज्यादा भार उठा सकता था, इसके बावजूद लोग घोड़ा गाड़ी से आगे बढ़ना ही नहीं चाह रहे थे. ऐसे में जेम्स वॉट ने घोड़े को लेकर एक एक्सपेरिमेंट किया. उन्होंने स्टीम इंजन और घोड़े की शक्ति की आपस में तुलना के आधार पर हॉर्स पावर का मानक तय किया था. 

क्या था जेम्स वॉट का एक्सपेरिमेंट?

जेम्स वॉट ने वजन उठाने के लिए घोड़े की शक्ति जानने के लिए एक रस्सी को एक ओर से घोड़े को बांधा और दूसरी ओर पुली के जरिए वजन बांध दिया. घोड़े ने 1 सेकंड में वजन को 1 फीट ऊपर उठा दिया, इससे जेम्स वॉट को मानक तय करने का आधार मिल गया. उन्होंने कैलकुलेशन के जरिए तय किया कि 1 घोड़ा 550 पाउंड वजन एक फीट तक एक सेकेंड में उठाने में सक्षम है. इस तरह 1 फीट तक 33 हजार पाउंड को उठाने की क्षमता को एक हॉस पावर कहा गया, जो 747 वाट के बराबर मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: इंसानों को मिल गया एलियंस का घर, जानिए हमारी पृथ्वी से कितना है अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
Tirangi Barfi: इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
Dussehra 2026: ‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
France Protest: कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?
कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget