एक्सप्लोरर

एक ही डलिया में क्यों नहीं रखना चाहिए आलू और प्याज? इसके पीछे का केमिकल लोचा जानकर हो जाएंगे हैरान 

आलू और प्याज को अलग-अलग पात्रों में रखना चाहिए. दरअसल, प्याज के साथ आलू रखने से आलू के जल्दी खराब होने का खतरा होता है और ये अंकुरित हो जाते हैं. लेकिन ऐसा क्यों है? चलिए जानते हैं...

भारत में हर किचन में आपको दो तरह की सब्जियां जरूर मिलेंगी, ये हैं- आलू और प्याज. ये दो सब्जियां ऐसी हैं, जिनके बिना रसोई अधूरी है और लगभग हर सब्जी में इनका इस्तेमाल होता है. कई घरों में तो आलू और प्याज को स्टोर करके भी रखा जाता है, जिससे जब घर पर बनाने के लिए कुछ न हो तब ये दोनों सब्जियां काम आएं. 

आपने देखा होगा कि गांव में आलू और प्याज को अलग-अलग रखा जाता था. इसके लिए हर घर की रसोई में दो बड़ी डलिया होती थीं, लेकिन अब बहुत से लोग एक ही डलिया या एक ही जगह पर आलू और प्यार को एक साथ रखते हैं. ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. आपको लग रहा होगा कि भला आलू और प्याज में ऐसा क्या होता है, जिस कारण इन्हें एकसाथ नहीं रखा जाता? दरअसल, इसके पीछे केमिकल लोचा है, जिससे सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं. 

प्याज के साथ रखने से खराब हो जाते हैं आलू?

बहुत से लोग कहते हैं कि आलू और प्याज को अलग-अलग पात्रों में रखना चाहिए, लेकिन ऐसा क्यों है? दरअसल, प्याज के साथ आलू रखने से आलू के जल्दी खराब होने का खतरा होता है. ऐसा आलू अगर आप खाते हैं तो आप बीमार हो सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है. 

प्याज से निकलती है ये गैस

प्याज से एथलीन नाम की गैस निकलती है, ऐसे में अगर आप आलू को प्याज के साथ रखते हैं तो एथिलीन गैस आलू को जल्दी खराब कर देती है. आपने देखा होगा कि कभी-कभी साथ में रखे आलू और प्याज अंकुरित हो जाते हैं, ऐसा इसी एथलीन गैस की वजह से होता है. वहीं, प्याज में तुलनात्मक रूप से नमी भी ज्यादा होती है, जिससे आलू के जल्दी खराब होने की संभावना होती है. 

अंकुरित होने के बाद जहरीला हो जाता है आलू!

प्याज के साथ रखे आलू जल्दी अंकुरित हो जाते हैं और इसमें सोलानाइन की मात्रा बढ़ जाती है. यह एक नेचुरल टॉक्सिन है, जो आलू में पहले से मौजूद होता है, लेकिन अंकुरण के बाद इसकी मात्रा बढ़ जाती है. अंकुरित हुआ आलू खाने से आपको मतली, उल्टी और पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: अल्ट्रासाउंड मशीन आने से पहले कैसे पता चल जाता था कि लड़का होगा या लड़की? हजारों साल पहले ऐसे होता था प्रेग्नेंसी टेस्ट 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन सा अंग किसे मिलेगा, यह कौन तय करता है? जानें ट्रांसप्लांट की पूरी प्रक्रिया
कौन सा अंग किसे मिलेगा, यह कौन तय करता है? जानें ट्रांसप्लांट की पूरी प्रक्रिया
क्या गोद लिया बेटा हो सकता है पटवर्धन परिवार का उत्तराधिकारी,क्या है कानून?
क्या गोद लिया बेटा हो सकता है पटवर्धन परिवार का उत्तराधिकारी,क्या है कानून?
अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?
अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?
क्या धर्मपरिवर्तन के बाद भी ले सकते हैं एसटी दर्जे के लाभ? जानें नियम
क्या धर्मपरिवर्तन के बाद भी ले सकते हैं एसटी दर्जे के लाभ? जानें नियम

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को मिलने जा रहे LCA Mk-1A, आ गई तारीख, पावर देख थर-थर कांपेगा PAK
भारत को मिलने जा रहे LCA Mk-1A, आ गई तारीख, पावर देख थर-थर कांपेगा PAK
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
ट्रंप करने जा रहे हैं इस डॉक्यूमेंट पर साइन, भारत के लिए होगा बड़ा नुकसान!
ट्रंप करने जा रहे हैं इस डॉक्यूमेंट पर साइन, भारत के लिए होगा बड़ा नुकसान!
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
Embed widget