एक्सप्लोरर

Tremble On Music: म्यूजिक बजने पर पैर अपने आप क्यों झूमने लगते हैं? यह है इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह

म्यूजिक सुनकर डांस करना, ताली बजाना या अपनी ही जगह पर थिरकने लगना बीट सिंक्रोनाइजेशन कहलाता है. यह हमारे शरीर में होने वाले कुछ आंतरिक बदलावों के कारण होता है.

Trembling On Music: म्यूजिक सुनना हम सबको अच्छा लगता है. संगीत किसी भी फंक्शन की जान होता है, अगर संगीत न हो तो सबकुछ फीका-फीका सा लगता है. तेज म्यूजिक सुनकर हमारा मन भी झूमने को करता है. क्‍या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो म्यूजिक बजते ही थ‍िरकना शुरू कर देते हैं? म्यूजिक सुनते ही मन में हलचल मचने लगती है और धीरे-धीरे हाथों-पैरों में अपने आप मूवमेंट शुरू हो जाता है. कुछ लोग डांस करना शुरू कर देते हैं और कुछ तालियां बजाने लगते हैं या फिर अपने ही स्थान पर रहकर झूमने लग जाते हैं. ऐसा क्‍यों होता है? क्यों म्यूजिक की धुन कानों में पड़ते ही हमारे पैर थिरकने लगते हैं? इसका जवाब वैज्ञानिकों ने अपनी एक रिसर्च में दिया. नेचर जर्नल ह्यूमन बिहेवियर में प्रकाशित हुई एक रिसर्च कहती है कि अलग-अलग लोगों पर संगीत का असर भी अलग-अलग पड़ता है.

वैज्ञानिकों ने की रिसर्च

म्‍यूजिक बजते ही हमारे पैर क्‍यों थ‍िरकने लगते हैं, इस सवाल का जवाब जानने के लिए अमेरिका के वन्देर्बिल्ट जेनेटिक्स इंस्‍टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने अंतरराष्‍ट्रीय शोधकर्ताओं के साथ मिलकर इसपर रिसर्च की. नेचर ह्यूमन बिहेवियर नामक जर्नल में पब्लिश रिसर्च में दावा किया गया है कि इसकी वजह हमारे जीन हैं.

शरीर में होने वाले आंतरिक बदलावों के कारण होता है ऐसा

इस रिसर्च के अनुसार, 69 तरह के जीन्‍स ही इंसान में वो खूबी पैदा करते हैं जो म्‍यूजिक बजते ही डांस करने के लिए मजबूर करती है. इस बात का पता लगाने के लिए रिसर्चर्स ने 6 लाख लोगों पर रिसर्च की. रिसर्च के आधार पर उन्होंने बताया कि इंसान के शरीर में कोई एक रिदम जीन नहीं होता, जो इंसान को थिरकने पर मजबूर करता है. कई जींस मिलकर ऐसा करते हैं और इनका कनेक्शन सीधा हमारे ब्रेन से जुड़ा होता है. रिसर्चर्स का कहना है, लय और ताल की समझ के साथ पैरों में हलचल शुरू होना, ताली बजाना व डांस करना बीट सिंक्रोनाइजेशन कहलाता है. और यह हमारे जीन में होने वाला बदलाव है, जिसका असर इस रूप में दिखाई देता है. यह नर्वस सिस्‍टम के साथ मिलकर अपना असर दिखाता है. इससे पहले हुए एक शोध में सामने आया है कि संगीत से तनाव कम होता है और इंसान शांति का अनुभव करते हैं. इसलिए लोग म्यूजिक की ओर इतने आकर्षित होते हैं.

नई रिसर्च पर न्‍यूरोसाइंट‍िस्‍ट का कहना है, नए नतीजे बताते हैं कि कैसे खास तरह के जीन वाले लोग संगीत की तरफ अध‍िक आकर्षित होते हैं और लय-ताल समझते ही उसपर थिरकने लग जाते हैं. साइंटिस्ट का कहना है कि ये नतीजे भविष्‍य के लिए काम के साबित होंगे.

यह भी पढें -

क्या ईवीएम को किया जा सकता है हैक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget