एक्सप्लोरर

क्या प्लेन में जरूरी होता है फ्लाइट मोड को ऑन करना? जानें ऐसा नहीं करने पर क्या होगा

Airplane Mode In Flight: अक्सर जब हम जरूरी काम कर रहे होते हैं तो हम मोबाइल का फ्लाइट मोड ऑन करके रख देते हैं. चलिए जानते हैं कि क्या प्लेन में जरूरी होता है फ्लाइट मोड ऑन करना? 

Airplane Mode In Flight: अक्सर जब हम जरूरी काम कर रहे होते हैं या फिर मोबाइल में नेटवर्क या अन्य कोई दिक्कत आ जाती है तो हम मोबाइल का फ्लाइट मोड ऑन करके रख देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या जो लोग फ्लाइट से ट्रैवल करते हैं, वो लोग फ्लाइट मोड ऑन करते हैं या नहीं? क्या प्लेन में जरूरी होता है फ्लाइट मोड ऑन करना? 

अगर इस तरह के सवाल आपके मन में चल रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से. आज के दौर में हम टेक्नोल़ॉजी में काफी एडवांस हो चुके हैं, लेकिन आज भी फ्लाइट में वही 60 साल पुरानी रेडियो की व्यवस्था लागू है. अगर आप फ्लाइट से ट्रैवल कर रहे हैं तो यह सबसे जरूरी है कि आपकी सारी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस बंद होनी चाहिए.

अगर नहीं मानते हैं तो मिलती है सजा 

ऐसी तमाम खबर सामने आई हैं, जिनमें पैसेंजर ने इन नियमों को मानने से इनकार कर दिया और फोन चलाते रहे. अगर आप केबिन क्रू के इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो एयरलाइंस आपके खिलाफ सख्त नियम अपना सकते हैं. इस तरह के केस में आपको फ्लाइट से उतार दिया जाएगा. इसे सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जाता है. अगर आप उड़ती फ्लाइट में फोन चलाते रहते हैं तो प्लेन को बीच में लैंड करा कर आपको उतारा जा सकता है. इसके अलावा आपको पुलिस को सौंपा जा सकता है.

ऐसा नहीं करने पर क्या होगा

इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से सिग्नल निकलते हैं, इससे फ्लाइट का जो कम्यूनिकेशन सिस्टम है उस पर इसका प्रभाव पड़ सकता है. सेल्युलर कनेक्शन वाले डिवाइस रेडियों वेव्स के साथ इलेक्टॉमैग्नेटिक (EM) वेव्स पैदा करते हैं. इससे फ्लाइट को सिग्नल मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इसलिए एयरलाइंस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बंद करने और फोन को फ्लाइट मोड में रखने के लिए कहा जाता है. कई देशों की विमानन एजेंसियां, जैसे भारत में DGCA, यात्रियों को अपने उपकरण फ्लाइट मोड में रखने के लिए निर्देशित करती हैं.

कब बना था पहली बार नियम 

कई रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि 1990 के दशक में एयरलाइंस कंपनियों को यह महसूस हुआ कि मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडियो फ्रीक्वेंसी फ्लाइट के कम्यूनिकेशन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं. उसके बाद इस तरह के नियम बनाए जाने लगे. साल 1996 में पहली बार यूएस से फ्लाइट मोड ऑन करने के लिए नियम बनाया गया.

इसे भी पढ़ें-सीएम आतिशी के बंगले को लेकर बवाल, नेताओं और VVIP को कौन अलॉट करता है घर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget