एक्सप्लोरर

क्यों तेजी से कम हो रहा है पृथ्वी का वजन, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप 

धरती पर इंसानों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. जनसंख्या बढ़ने से धरती का वजन भी बढ़ना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती का वजन कम हो रहा है. जी हां, जानिए इसके पीछे की वजह क्या है.

अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है. इन रहस्यों को सुलझाने के लिए दुनियाभर की स्पेस एजेंसी काम कर रही है. लेकिन अभी तक सिर्फ धरती पर ही जीवन पाया गया है, हालांकि वैज्ञानिक दूसरे ग्रहों पर भी जीवन की तलाश कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस धरती पर जीवन है, उसका वजन कितना है और धरती का वजन घट क्यों रहा है. 

धरती 

अतंरिक्ष में मौजूद सिर्फ धरती पर ही अभी तक जीवन पाया गया है. इसके अलावा वैज्ञानिक चांद समेत दूसरे ग्रहों पर भी जीवन की तलाश कर रहे हैं. हालांकि कई बार दावा किया जाता है कि दूसरे ग्रहों पर जीवन जरूर होगा और वहां पर एलियन भी रहते हैं. लेकिन अभी तक इंसानों और एलियन के बीच कोई संपर्क नहीं हो पाया है. 

धरती का वजन

धरती पर इंसानों से लेकर जानवरों तक की आबादी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में तो धरती का वजन बढ़ना ही चाहिए? लेकिन अब सवाल ये है कि धरती का वजन कितना है और ये घट रहा है या बढ़ रहा है. बता दें कि वैज्ञानिकों धरती के वजन को लेकर बताया है कि पृथ्वी की ऊपरी परत में जो गैस होती है, उनमें से हाइड्रोजन और हीलियम जैसे तत्व अंतरिक्ष में गायब हो जाते हैं. इसके कारण पिछले 1 साल में  पृथ्वी का  96000 टन वजन कम हो गया है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक रेडियोएक्टिव के कारण बड़ी मात्रा में पृथ्वी के पदार्थ ऊर्जा में बदलकर अंतरिक्ष में चले गए हैं. इसके कारण पिछले 1 साल में पृथ्वी का लगभग 7 मैट्रिक टन वजन कम हो गया. वहीं पृथ्वी पर हुए अंतरिक्ष अभियानों के कारण पृथ्वी का 1000 टन वजन कम हो गया है. 

कितना बढ़ा वजन

वहीं दूसरी तरफ अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों से टूटकर जो हिस्से धूल में परिवर्तित हो जाते हैं, वह लगातार पृथ्वी से चिपकते रहते हैं. वहीं बहुत सारे उल्का पिंड अंतरिक्ष से पृथ्वी में आकर शामिल हो गए हैं. कई तारे टूट कर पृथ्वी के समुद्र में समा गये हैं. इस प्रक्रिया के कारण पृथ्वी का वजन 16000 टन बढ़ गया है. लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सारे कैलकुलेशन के बाद पृथ्वी का वजन पिछले 1 साल में 81000 टन कम हुआ है.

पृथ्वी का वजन कितना

अमेर‍िकी अंतर‍िक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, पृथ्वी का वजन 5.9722×1024 किलोग्राम या लगभग 13.1 सेप्टिलियन पाउंड है. यह मिस्र के पिरामिड के लगभग 13 क्वाड्रिलियन के बराबर है, जिसका वजन लगभग 4.8 बिलियन किलोग्राम है. अंतरिक्ष की धूल और हमारे वायुमंडल से निकलने वाली गैसों के कारण पृथ्वी के द्रव्यमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव होता है, लेकिन ये छोटे परिवर्तन अरबों वर्षों तक पृथ्वी को प्रभावित नहीं करते. फ‍िर भी लोग इसे 6,000,000,000,000,000,000,000,000 क‍िलो मानकर चलते हैं. हालांकि, इसे लेकर  वैज्ञान‍िक अभी भी एकमत नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: सेप्टिक टैंक में क्यों होती है कर्मचारियों की मौत, जानिए कौन सी गैस इंसानों के लिए जानलेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?
सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें
सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें
ट्रंप बदलेंगे अटलांटिक महासागर का नाम, कौन देता है इसकी परमीशन?
ट्रंप बदलेंगे अटलांटिक महासागर का नाम, कौन देता है इसकी परमीशन?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget