एक्सप्लोरर

टायरों का रंग काला ही क्यों होता है, लाल-पीला नीला क्यों नहीं?

टायरों के काले रंग के बारे में जानने से पहले आप टायरों का इतिहास समझिए. इसका इतिहास शुरू होता है सन 1800 से. यह वही दौर था जब व्हीलराइट नाम के कारीगर ने सबसे पहले रबड़ के टायरों का आविष्कार किया.

साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक... आपने जब भी टायरों को देखा होगा उनका रंग हमेशा काला ही दिखा होगा. आज अगर आप किसी से टायर कहें तो उसके दिमाग में काले रंग का ही टायर छपता है. लेकिन ऐसा क्यों होता है? टायरों को काले रंग का ही क्यों बनाया जाता है, उन्हें लाल, पीला, नीला, हरा, गुलाबी क्यों नहीं बनाया जाता. आज हम आपको उसके पीछे की वजह बताएंगे और यह भी बताएंगे कि क्या टायर हमेशा से काले ही रहे हैं. क्या उन्हें दुनिया में कभी भी किसी और रंग का नहीं बनाया गया.

रंग से पहले इतिहास समझिए

टायरों के काले रंग के बारे में जानने से पहले आप टायरों का इतिहास समझिए. इसका इतिहास शुरू होता है सन 1800 से. यह वही दौर था जब व्हीलराइट नाम के कारीगर ने सबसे पहले रबड़ के टायरों का आविष्कार किया. इसके बाद चार्ल्स मैंकतोष ने टायरों को बनाने के लिए अमेजन और दूसरी जगहों पर कुछ खास पेड़ों से निकलने वाले द्रव्य... जिसे नेचुरल रबर कहा जाता है उसका इस्तेमाल किया. लेकिन यह सभी टायर मार्केट में सक्सेसफुल नहीं हो पाए. बाद में 1839 में कहीं जाकर चार्ल्स गुडईयर ने वूलकैनाइज्ड रबर का आविष्कार किया, जिससे एक सक्सेसफुल टायर बनाया जा सका.

टायर शब्द कहां से आया

टायर शब्द फ्रेंच के शब्द टायरर से बना है. जिसका मतलब होता है खींचने वाला. आज जिन टायरों को आप देख रहे हैं उनसे पहले मानव ने चमड़े के, लोहे के और लकड़ी के टायर अपने अपने समय में बनाए थे. जिस तरह से दुनिया तेजी से बदल रही है और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को लोग अपना रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब टायर रबर की बजाय किसी और मटेरियल से बनने लगेंगे.

पहले सफेद रंग का था टायर

आज से 126 साल पहले जब टायरों का पहली बार प्रोडक्शन हुआ तो उनका रंग सफेद था. क्योंकि जिस रबड़ से इन्हें बनाया गया था वह बिल्कुल दूधिया सफेद रंग का था. हालांकि, यह मटेरियल बहुत कमजोर था और गाड़ियों का भार सही से नहीं उठा सकता था. इसीलिए बाद में इसे मजबूत बनाने के लिए इसमें कार्बन ब्लैक मिलाना पड़ा जिसकी वजह से इसका रंग काला हो गया. हालांकि, इससे टायर बेहद ताकतवर और मजबूत भी बन गए, जिनका आज हर जगह इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Diamond Crossing: देश की वो जगह जहां चारों दिशाओं से आती हैं Train

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget