एक्सप्लोरर

Diamond Crossing: देश की वो जगह जहां चारों दिशाओं से आती हैं Train

भारतीय रेल की इस अनोखी क्रॉसिंग को डायमंड क्रॉसिंग कहा जाता है. क्योंकि, इस जगह पर चारों दिशाओं से ट्रेनें आती हैं. इसलिए यहां एक ही जगह पर रेल की चार पटरियां क्रॉस हो रही हैं.

Diamond Crossing In Nagpur: आपने भी कभी न कभी भारतीय रेल में सफर किया होगा. ट्रेन में सफर के दौरान आपने कई बार एक पटरी से दूसरी पटरी को जुड़ते हुए भी देखा होगा. आपने शायद यह भी देखा हो कि एक पटरी दूसरी पटरी को क्रॉस करते गुजर रही है. गौरतलब है कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां एक ही जगह पर एक या दो नहीं, बल्कि चारों दिशाओं से ट्रेनें आती हैं. यह सुनकर आपके दिमाग में यह ख्याल आया होगा कि क्या ऐसे में रेलगाड़ियां आपस में टकराती नहीं हैं? दरअसल, इस जगह पर ट्रेनों का संचालन इस प्रकार किया जाता है कि ये आपस में बिना टकराए सुरक्षित निकाल जाएं. आइए जानते हैं भारतीय रेलवे की इस अनोखी रेलवे क्रॉसिंग के बारे में...

रेलवे की डायमंड क्रॉसिंग
भारतीय रेल की इस अनोखी क्रॉसिंग को डायमंड क्रॉसिंग कहा जाता है. क्योंकि, इस जगह पर चारों दिशाओं से ट्रेनें आती हैं. इसलिए यहां एक ही जगह पर रेल की चार पटरियां क्रॉस हो रही हैं. इस वजह से यहां पर डायमंड का आकार बनता है, इसीलिए इस क्रॉसिंग का नाम डायमंड क्रॉसिंग पड़ गया. यहां एक ही जगह पर खड़े होकर चारों अलग-अलग दिशाओं में रेलवे के चार ट्रैक दिखाई देते हैं.

कहां है ये डायमंड क्रॉसिंग?
सबसे अनोखी बात यह है कि भारत में डायमंड क्रासिंग सिर्फ एक ही जगह पर है और यह जगह महाराष्ट्र के नागपुर में है. जी हां, नागपुर के संप्रीति नगर स्थित मोहन नगर में यह डायमंड क्रासिंग मौजूद है. वैसे तो यह 24 घंटे खुली ही रहती है, लेकिन यहां ज्यादा देर तक रुकने नहीं दिया जाता है. क्योंकि, इसके आसपास का हिस्सा रेलवे के अंदर आता है. इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से ट्रैक के पास खड़े होने की अनुमति नहीं है. हालांकि, देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से सैलानी यहां डायमंड क्रॉसिंग को देखने के लिए आते हैं.

चारों दिशाओं से आ रहे हैं ट्रैक
यहां चारों दिशाओं से आ रहे रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग ट्रेनों के रूट तय हैं. पूर्व दिशा में गोंदिया से आने वाला ट्रैक हावड़ा-राउरकेला-रायपुर लाइन है. एक ट्रैक यहां दक्षिण भारत से आता है और एक ट्रैक दिल्ली से, जोकि उत्तर दिशा की तरफ से आ रहा है. इस जगह पर पश्चिमी मुंबई से भी एक ट्रैक आकर मिल रहा है. इस तरह यहां एक ही जगह पर चार दिशाओं से ट्रैक आकर मिल रहे हैं. हालांकि, एक ही समय पर दो ट्रेनों का क्रॉस होना संभव नहीं है. इसलिए क्रॉसिंग पर ट्रेनों के गुजरने का समय अलग-अलग निर्धारित है.

यह भी पढ़ें -

इस स्टेट में है देश का सबसे पुराना Cricket Stadium...158 साल पुराना है इसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget