एक्सप्लोरर

नाखून काटने पर नहीं होता है दर्द! आखिर ये बने किस चीज के हैं?

Human Body Fact: बाल और नाखून मृत कोशिकाओं से बने होते हैं. ये मृत कोशिकाएं निर्जीव प्रोटीन होती हैं. इनके निर्जीव होने के चलते ही नाखून और बाल काटने पर दर्द नहीं होता. आइए जानते हैं...

Facts About Hairs And Nails: हमारा शरीर काफी संवेदनशील होता है. आपने भी गौर किया होगा जब कभी हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में थोड़ी सी खरोंच भी लग जाती है तो दर्द का एहसास होता है. कभी-कभी तो दर्द इतना ज्यादा होता है कि बरदाश्त भी नहीं होता और हम तिलमिला उठते हैं. लेकिन, क्या आपने गौर किया है कि बढ़े हुए नाखूनों और बालों को काटते वक्त हमें दर्द का बिल्कुल भी अहसास नहीं होता है? आखिर इसका क्या कारण है? जब शरीर के बाकी हिस्से में जरा सी भी खरोंच लगने पर दर्द होता है तो नाखून और बालों के साथ ऐसा क्यों नहीं होता है? आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे...

बाल और नाखून काटने पर इसीलिए नहीं होता दर्द

दरअसल, नाखून और बालों को काटने पर दर्द इसलिए नही होता है, क्योंकि ये मृत कोशिका से बने होते हैं. लेकिन गौर देने वाली बात यह है कि सिर्फ बढ़े हुए नाखूनों को काटने पर दर्द नहीं होता है. जैसे ही आप त्वचा से सटे हुए नाखूनों को काटने की कोशिश करते हैं तो तुरंत दर्द महसूस होता है. त्वचा से सटे नाखूनों को काटने में इसलिए दर्द होता है, क्योंकि ये जीवित कोशिकाओं से बने होते हैं. वहीं बाल पूरी तरह मृत कोशिका से निर्मित होते हैं इसलिए उनमें बिल्कुल भी दर्द नही होता है. इसलिए बाल के बीच से टूटने पर भी दर्द का एहसास नहीं होता है.

इस प्रोटीन से बने होते है नाखून और बाल

यह तो आपको पता चल ही गया है कि शरीर में बाल और नाखून मृत कोशिकाओं से बने होते हैं. दरअसल, ये मृत कोशिकाएं निर्जीव प्रोटीन होती हैं, जिसे किरेटिन प्रोटीन कहा जाता है. इनके निर्जीव होने की वजह से ही इन्हे काटने पर दर्द नहीं होता है. जब शरीर में किरेटिन प्रोटीन की कमी होती है तो नाखून टूटने लगते हैं.

कैसे मिलता है किरेटिन प्रोटीन?

बालों को जब सही पोषण नहीं मिल पाता है तो आपको इनमें सफ़ेदी, बाल टूटना और रूसी आदि की समस्याएं होने लगती है . इसका एक बड़ा कारण किरेटिन प्रोटीन की कमी होता है. नाखून और बालों के लिए किरेटिन प्रोटीन बहुत जरूरी है. बालों और नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने खाने में हरी सब्जियों, अंडे, दूध, ब्रोकली आदि को शामिल करना चाहिए. विटामिन-ए से किरेटिन का संश्लेषण होता है. इसके लिए हमें विटामिन ए से भरपूर  पालक, गाजर, शकरकंद जैसी चीजें खानी चाहिए. इसके अलावा खट्टे फल खाने से भी किरेटिन मिलता है.

यह भी पढ़ें: आकाश में रास्ता तो देखना नहीं होता, फिर हवाई जहाज में हेडलाइट का क्या काम है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक केस का कितना चार्ज करते हैं अभिषेक मनु सिंघवी, जानें उनकी नेटवर्थ?
एक केस का कितना चार्ज करते हैं अभिषेक मनु सिंघवी, जानें उनकी नेटवर्थ?
विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, कहां फंस रहा पेंच?
विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, कहां फंस रहा पेंच?
सैनिकों के लिए शुरू हुई भारत राइस योजना क्या, इससे सेना को क्या फायदा?
सैनिकों के लिए शुरू हुई भारत राइस योजना क्या, इससे सेना को क्या फायदा?
दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?
दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget