एक्सप्लोरर

शराब की तरह ट्रांसपेरेंट बोतल में क्यों नहीं आती है बियर? आप नहीं जानते होंगे कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि शराब की तरह बीयर ट्रांसपेरेंट बोतल में क्यों नहीं आती? यदि नहीं तो चलिए आज हम इस सवाल का जवाब जानते हैं.

शराब पीने के कई तरीके होते हैं. साथ ही शराब के कई प्रकार भी होते हैं, जिनमें से बीयर भी एक है. गर्मियों के मौसम में लोग खासतौर से बीयर पीना पसंद करते हैं. हालांकि शराब की बोतल (Whisky Bottel) के मुकाबले बीयर में एल्कोहल की मात्रा काफी कम होती है. बीयर कैन और कांच की बोतल में आती है. इससे पीने वाले इसकी खूबियों से बखूबी वाकिफ हैं. 

लेकिन इन सब के बीच क्या आपको यह मालूम है की शराब की तरह बीयर ट्रांसपेरेंट बोतल में क्यों नहीं आती है? अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि शराब की तरह बीयर ट्रांसपेरेंट बोतल में क्यों नहीं आती. 

बाजार में अलग-अलग ब्रांड की बीयर 

भले ही आप बीयर पीते हों या नहीं पीते हों मगर पर आपने कभी ना कभी बीयर की बोतल तो जरूर देखी होगी. बाजार में अलग-अलग ब्रांड की बीयर आती हैं. अगर आपने गौर किया हो तो बीयर की बोतलें या तो हरे रंग की होती हैं या फिर भूरे रंग की होती हैं. 
 
अब आपके मन में यह सवाल ज़रूर आयेगा कि बीयर की बोतल का उसके रंग से क्या लेना-देना है? बोतल का रंग काला रहे या पीला या फिर लाल आपको तो बीयर पीने से मतलब होता होगा. लेकिन, बीयर की इन बोतलों का रंग ऐसा होने के पीछे एक बड़ी वजह है. दरअसल,  अगर बीयर की बोतलों का रंग अगर ऐसा ना रखा जाए तो शायद आप इसे पी भी ना पाएं. 

प्राचीन मिस्र में बीयर की पहली कंपनी 

ऐसा माना जाता है कि हजारों साल पहले प्राचीन मिस्र देश में बीयर की पहली कंपनी खुली थी. क्योंकि उस समय बीयर की पैकिंग ट्रांसपेरेंट बोतलों में की जाती थी, तब पाया गया कि सफेद बोतल में बीयर होने की वजह से सूरज की किरणों से निकलने वाली पराबैंगनी किरणें (UV Rays) बीयर में मौजूद एसिड को खराब कर रही हैं, जिस वजह से बीयर में बदबू आने लगती थी और लोग उसे पी नहीं पाते थे. 

ब्राउन रंग पर सूरज की किरणों का नहीं होता असर

इसके बाद बीयर बनाने वाले लोगों ने इस समस्या का समाधान खोजते हुए बीयर बोतल पर ब्राउन रंग की परत चढ़ी बोतलें को चुना. इस रंग की बोतलों में बीयर खराब नहीं होती थी और लोग भी बड़े शौख से बीयर पीने लगे. क्योंकि ब्राउन रंग की बोतलों पर सूरज की किरणों का असर नहीं हुआ. इसके बाद दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बीयर की बोतलों को हरे रंग में रंगा जाने लगा. 

क्लोरोफॉर्म  में भी ब्राउन शीशी का इस्तेमाल 

यही वजह है कि क्लोरोफॉर्म (बेहोश करने वाला केमिकल) को भी ब्राउन रंग की शीशी में ही रखा जाता है, क्योंकि यह सूरज की किरणों से रिएक्शन कर लेती हैं. लेकिन, भूरे रंग की शीशी में रखने पर सूरज की किरणों का इसपर असर ही नहीं होता.

यह भी पढ़ें: 2014 में कितनी थी बीजेपी की कुल मेंबरशिप? जानें 10 साल में कितना बदल गया आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स

Embed widget