एक्सप्लोरर

ज्यादा खुशी होने पर और दुखी होने पर भी आंसू क्यों निकल आते हैं? आखिर ये माजरा क्या है?

कोई व्यक्ति बहुत दर्द मे है या दुखी हैं तो खुद ही उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. ठीक ऐसा ही खुशी के कारण भी होता है. क्या आपको मालूम है खुशी होने पर भी और रोने पर भी आंसू क्यों निकल आते हैं?

हमारे जीवन की कोई खुशी हो या कोई दुख हो. दोनों का ही कनेक्शन आंसुओ से होता है. अक्सर आपने देखा होगा कि कोई व्यक्ति बहुत दर्द मे है या दुखी हैं तो खुद ब खुद ही उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. वो चाहे कितना भी आंसुओ को रोकने की कोशिश कर ले, लेकिन रोक नहीं पाता है. ठीक ऐसा ही खुशी के कारण भी होता है. अब सवाल यह आता है कि खुशी होने पर भी और रोने पर भी आंसू क्यों निकल आते हैं? आखिर आंसू निकलने का क्या कारण होता है? इसके अलावा आपको यह जानकर भी काफी हैरानी होगी कि आंसू केवल एक प्रकार के नहीं होते हैं बल्कि आंसू तीन प्रकार के होते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से. 

आंसू के प्रकार 

पानी की तरह दिखने वाला एक जैसा आंसू भी अलग अलग तरह का होता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, आंसू तीन प्रकार के होते हैं. जिसमें सबसे पहला बेसल आंसू है, दूसरा नॉन-इमोशनल आंसू है और तीसरा क्राइंग आंसू है. आंसू तो एक जैसे ही दिखते हैं, फिर इनको तीन भागों में क्यों बांटा गया है? ये तीनों एक दूसरे से किस तरह अलग है? आइए जानते हैं. 

बेसल, नॉन-इमोशनल और क्राइंग आंसू मे अन्तर 

वैज्ञानिकों का मानना है कि बेसल वो होते हैं जो आंखों को सूखा होने से बचाते हैं. आपको बता दें कि बेसल आंसू में 98% पानी होता है, ये आंखों को लुब्रिकेट(lubricate) रखते हैं और संक्रमण से बचाते हैं. नॉन-इमोशनल आंसू आंखों में धूल के कण जाने से, आंखों मे कचरा जाने से या प्याज काटने से आते हैं. क्राइंग आंसू भावुक होने पर आते हैं. क्राइंग आंसू में टॉक्सिन्स और स्ट्रेस हॉर्मोन्स की मात्रा अधिक होती है.

आंसू निकलने का कारण

वैज्ञानिकों ने बताया है कि प्रत्येक व्यक्ति के दिमाग में एक लिंबिक सिस्टम होता है, जिसमें दिमाग का हाइपोथैलेमस होता है. दिमाग का यह भाग तंत्रिका-तंत्र से सीधे संपर्क में रहता है. इस तंत्र को न्यूरोट्रांसमिटर सिग्नल देता है और हमारे अन्दर की भावना के चरम पर पहुंचते ही हम रो पड़ते हैं. 

रोना है सेहत के लिए लाभदायक 

वैज्ञानिकों का मानना है कि रोने से दिमाग हेल्थी रहता है. एक अध्ययन में बताया, जिस तरह से पसीने और यूरीन के माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं. ठीक उसी तरह क्राइंग आंसू के माध्यम से स्ट्रेस हॉर्मोन्स और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. इनका बह जाना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है.

यह भी पढ़े - ये है भारत का सबसे छोटा शहर, रेलवे के लिए है काफी अहम, दिल्ली से है सिर्फ इतनी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget