एक्सप्लोरर

डेड बॉडी देखने के बाद अपनी टोपी क्यों उतार देते हैं पुलिसवाले, क्या वाकई ऐसा कोई नियम है?

Why Policemen Remove Cap: जैसे ही कोई पुलिसकर्मी किसी डेडबाॅडी के पास पहुंचता है. तो वह अपनी टोपी उतार लेता है. आखिर ऐसा क्यों किया जाता है. जानें क्या लेकर कोई नियम हैं?

Why Policemen Remove Cap: अक्सर जब कोई हादसा हो जाता है. या फिर कहीं किसी तरह की वारदात हुई हो. कोई अपराध किया गया हो जिसमें किसी की जान चली गई हो. तो ऐसे में जांच के लिए घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है. ऐसे में पुलिस अपनी रूटीन तहकीकात से मामले के बारे में पता लगाने की कोशिश करती है.पुलिस का व्यवहार काफी अनुशासित होता है.

लेकिन ऐसे मौकों पर बहुत बार देखा गया है कि जैसे ही कोई पुलिसकर्मी किसी डेडबाॅडी के पास पहुंचता है. तो वह अपनी टोपी उतार लेता है. कई फिल्मों में भी इस तरह के दृश्य दिखाए गए हैं. आखिर ऐसा क्यों किया जाता है. क्या लेकर कोई नियम हैं. जो पुलिसवालों को फाॅलो करना होता है. चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे क्या है वजह. 

डेडबाॅडी के सामने क्यों टोपी उतारते हैं पुलिस वाले?

कई बार ऐसे वाकये देखे गए हैं. जिनमें  डेड बॉडी के सांमने पुलिस वालों ने अपनी टोपी उतार ली है. क्या पुलिस वालों के लिए इस तरह का कोई नियम तय किया है. जिसका वह पालन करते हैं. तो आपको बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. डेड बॉडी के सामने टोपी उतारना कोई कानूनी या लिखित नियम नहीं है.

यह भी पढ़ें: ईरान के ये पांच ताकतवर हथियार इजरायल को दे सकते हैं टक्कर, हाइपरसोनिक मिसाइलों का भी है जखीरा

पुलिसबलों के लिए ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है कि पुलिसकर्मी को ऐसा करना ही चाहिए. लेकिन फिर भी कई पुलिस अधिकारी इस परंपरा को निभाते हैं. इसकी वजह है मृतक के लिए संवेदना और सम्मान.टोपी उतारना एक तरह का इशारा होता है. जो यह दिखाता है कि पुलिसकर्मी उस मृतक के प्रति सम्मान प्रकट कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: एक हजार रुपये का चेक बाउंस होने पर भी हो जाती है जेल? जानें क्या है नया कानून

भारत में ही नहीं ऐसा विदेशों में भी होता है

आपको बता दें सिर्फ भारत के पुलिस वाले ही डेड बाॅडी के सामने टोपी नहीं उतारते हैं. बल्कि यह परंपरा भारत के बार विदेशों में भी निभाई जाती है. कोई पुलिस वाला जब किसी परिवार के पास उस परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु की खबर देने जाता है. तब भी टोपी उतार लेता है. टोपी उतारना अनिवार्य कानून नहीं बल्कि मानवीय भावना से प्रेरित होकर किए जाने वाला काम है. आपको बता दें जरूरी नहीं कि सभी पुलिसवाले आपको टोपी उतारते दिखे यह व्यक्ति दर व्यक्ति सोच पर निर्भर करता है. 

यह भी पढ़ें: 13 तारीख को जन्मे लोग कैसे मनाते हैं बर्थडे, क्यों इस दिन को माना जाता है अशुभ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, जानें फांसी से बचने के क्या ऑप्शन?
मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, जानें फांसी से बचने के क्या ऑप्शन?
क्या होती है CJI के इस्तीफे की प्रक्रिया, किसे है इन्हें हटाने की पावर?
क्या होती है CJI के इस्तीफे की प्रक्रिया, किसे है इन्हें हटाने की पावर?
क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget