एक्सप्लोरर

ईरान के ये पांच ताकतवर हथियार इजरायल को दे सकते हैं टक्कर, हाइपरसोनिक मिसाइलों का भी है जखीरा

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया है, चलिए आपको बताते हैं कि इजरायल को जवाब देने के लिए ईरान के पास कौन - कौन से हथियार मौजूद हैं और ये कितने खतरनाक हथियार हैं

मिडिल ईस्ट फिर एक बार जंग के मुहाने पर खड़ा है. दरअसल शुक्रवार की सुबह इजरायल ने फिर से एक बार ईरान पर हमला किया है जिसमें ईरान कई सैन्य ठिकाने और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर इजरायल ने ध्वस्त कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल के इस हमले से ईरान में काफी नुकसान हुआ है राजधानी तेहरान के एयर स्पेस को बंद कर दिया गया है, पूरे देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है.

रिपोर्ट यह भी आ रही है कि इजरायल ने इस हमले में ईरान के आर्मी चीफ, आईआरजीसी चीफ और टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट को भी मार गिराया है. ईरान के खिलाफ इजरायल का यह बड़ा हमला उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम को देखते हुए किया गया है क्योंकि ईरान तेजी से खुद को न्यूक्लियर शक्ति से संपन्न करने की कोशिश कर रहा है जिससे मिडिल ईस्ट में इजरायल का दबदबा खत्म किया जाए और इजरायल यह होने नहीं देना चाहता.

चलिए, आपको ईरान के उन पांच ताकतवर हथियारों के बारे में बताते हैं जो इजरायल के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. 

फतह मिसाइल

ईरान के पास फतह हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे उसने कुछ ही साल पहले विकसित किया है, यह मिसाइल इजरायल के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है क्योंकि इसकी रेंज  1,400 किमी के आसपास है और इसकी रफ्तार  13-15 मैक तक है जो दुश्मनों को पलक झपकने का भी मौका नहीं देते हैं. इसके अलावा यह मिसाइल किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में भी सक्षम है जो इसके खतरे को कई गुणा बढ़ा देते हैं. 

अबू महदी मिसाइल

हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल के बाद अब ईरान के पास मौजूद क्रूज मिसाइल की बात करते हैं इसमें पहला नाम अबू महदी मिसाइल का है. इसकी खासियत यह है कि इसे
समुद्र, जमीन और हवा कहीं से भी लॉन्च किया जा सकता है और इसकी रेंज 1,000 किलोमीटर से भी ज्यादा है. इसका नाम अबू महदी अल-मुहांडिस के नाम पर रखा गया है जो 
इराक के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इराक एंड सीरिया का पूर्व उप प्रमुख था. 

मुहाजिर-10 ड्रोन

मिसाइलों के बाद अब ईरान के पास मौजूद खतरनाक ड्रोन को देख लेते हैं जिसमें मुहाजिर-10 ड्रोन का नाम आता है. इसको साल 2023 में पहली बार दुनिया के सामने रखा गया था. अगर इसकी खासियत की बात करें तो इसमें 24 घंटे तक लगातार उड़ान भरने की क्षमता है जो दुश्मन के ठिकानों की लंबी निगरानी के लिए उपयुक्त है. यह 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ  2,000 किलोमीटर तक की रेंज तक उड़ान भर सकता है साथ ही 300 किलोग्राम तक का वॉरहेड भी ले जाने में सक्षम है. यानी कि यह कई तरह के बम और मिसाइल अपने साथ केरी कर सकता है. 

शाहेद 136

शाहेद ड्रोन कितना खतरनाक है इसका उदाहरण इसने रूस और यूक्रेन के जंग के दौरान दिया है. इसकी कीमत काफी कम है लेकिन यूक्रेन को इसको मार गिरान के लिए एयर डिफेंस को महंगी मिसाइलें और UAVs का यूज करना पड़ा था. यह एक एक आत्मघाती ड्रोन है, जिसे 'कमिकाजे ड्रोन' भी कहा जाता है. ईरान इसका यूज करके इजरायल को नुकसान पहुंचा सकता है. 

फतेह-110 मिसाइल

हिजबुल्लाह बड़े पैमाने पर इजरायल के ऊपर अटैक करने के लिए ईरान के इस मिसाइल की यूज करता है. यह एक  शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 300 किलोमीटर तक है. इसे मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है और यह दुश्मन के ठिकानों पर सटीकता से अटैक करके उनको खत्म कर देती है. यह मिसाइल छोटे लेकिन सटीक हमलों के लिए इस्तेमाल होती है. 

इसे भी पढ़ें- किसी भी हमले से बचने के लिए इजरायल के पास है ये सुरक्षा कवच, परमाणु बम से भी नहीं खतरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget