एक्सप्लोरर

Night Terror: क्या आप भी रात में अक्सर नींद में डर जाते हैं? यहां जानिए ऐसा क्यों होता है

दरअसल, रात में सोते समय नींद में चलना या घबराकर उठ जाना एक तरह का डिसऑर्डर है. आइए जानते हैं इसके क्या कारण होते हैं.

Night Terror: नींद में सोते-सोते अचानक से घबराकर उठ जाना, नींद में बिस्तर से उठकर चलने लगना, या नींद में जोर-जोर से चीखने लगाना. आपने शायद इस बारे में सुना होगा. ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है. ऐसा अधिकतर बच्चों के साथ होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है? क्या इसके पीछे की वजह कोई बुरा सपना होता है? क्या यह कोई बीमारी है? आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं. 

नाइट टेरर की वजह से होता है ऐसा.

डॉ. श्वेता शर्मा बताती हैं कि टेरर का मतलब होता है 'डर'. यहां पर नाइट टेरर से अर्थ है 'जब आप नींद में डर जाएं'. यह डर कोई आम डर नही होता और न ही ये किसी सपने से डर के उठ जाने जैसा होता है. यह उस वक्त होता है जब आप नींद की डीप स्टेज में होते हैं. आप NREM (नॉन रैपिड आई मूवमेंट) की सबसे डीप स्टेज में होते हैं. उस वक्त आप इतना दर जाते हैं कि डर से उठ जाते हैं और डर के कारण आपकी आंखें भी खुल जाती हैं. अगर आप नींद में डर रहे हैं और आपको जगाया भी जाए तो होश में आने के बाद आपको यह याद भी नहीं रहता कि क्या हुआ था. आपको उस डर का कारण भी याद नहीं रहता. कई मामलों में तो लोग नींद में चलना भी शुरू कर देते हैं. हालांकि, यह एक अलग तरह का डिसऑर्डर है, लेकिन कई बार नाइट टेरर के कारण इंसान नींद में चलने भी लगता है. इसे नाइट टेरर या पैरासोम्निया कहते हैं. यह एक तरह का डिसऑर्डर ऑफ़ अराउज़ल है.

क्या है इसकी वजह?

ऐसा होने के पीछे बहुत सी वजहें हो सकती हैं, जैसे - 

• जब आप बहुत ज़्यादा स्ट्रेस में या बहुत ज़्यादा थके हुए  होते हैं तब आपके साथ ऐसा हो सकता है. 
• आपके शरीर और दिमाग को अगर रिलैक्स करने का समय नहीं मिल पाया है तो भी ऐसा होता है. 
• परिवार में नाइट टेरर की हिस्ट्री रही हो, तब भी ऐसा देखने को मिलता है. 
• कई बार पास्ट का कोई ट्रॉमा जिसने आपके दिमाग पर बहुत गहरा असर किया हो. 
• कई बार आप तनाव में होते हैं, लेकिन उस बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं, पर दिमाग अपने हिसाब से काम कर रहा होता है. 
• जब आप गहरी नींद में होते हैं तो यह तनाव एक्टिव फेज़ में आ जाता है और आपको नाइट टेरर महसूस होता है. 

यह भी पढें- वंदे भारत ट्रेन के सफेद रंग पर नीली पट्टी होने की क्या वजह है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget