एक्सप्लोरर

कभी-कभी बाइक या कार के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते? समझिए इसका क्या कारण होता है

दरअसल, कुत्ते आपको नहीं बल्कि आपकी गाड़ी के टायर को भौंकते हैं. आखिर गाड़ी के टायरों में ऐसा क्या होता है जो कुत्ते इसके इतने दुश्मन बन जाते हैं?

Why Dogs Chase Bikes: अक्सर आपके साथ ऐसा होता होगा कि आप आराम से गाड़ी चला रहे होते हैं और तभी आसपास मौजूद कुत्ते जोर-जोर से भोंकते हुए आपकी मोटरसाइकिल या गाड़ी के पीछे दौड़ने लगते हैं. कई बार इसकी वजह से बहुत से लोगों का बैलेंस बिगड़ कर हादसा तक हो जाता है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कुत्ते ऐसा क्यों करते हैं? आमतौर पर जिन कुत्तों को वफादार और इंसानों से फ्रेंडली समझा जाता है, अचानक ही गाड़ी पर बैठे लोगों के लिए वो कट्टर दुश्मन कैसे हो जाते हैं?

दूसरे कुत्ते होते हैं इसके लिए जिम्मेदार

डॉग एक्‍सपर्ट के अनुसार, कुत्तों की दुश्मनी आपसे नहीं, बल्कि पहले से आपकी गाड़ी के टायरों पर अपनी गंध छोड़ चुके दूसरे कुत्तों से होती है. कुत्तों के सूंघने की शक्ति काफी तेज होती है. जिस वजह से वो किसी दूसरे कुत्ते की गंध को तुरंत ही पहचान लेते हैं. कई बार कुत्‍ते कार या उसके टायर पर पेशाब कर देते हैं. ऐसे में जब गाड़ी किसी कॉलोनी या सड़क से गुजरती है तो वहां के कुत्तों को गाड़ी के टायर पर अपनी गंध छोड़ चुके दूसरे कुत्तों की गंध आ जाती है. जिसकी वजह से वो गाड़ी के पीछे भौंकते हुए भागने लगते हैं.

कुत्तों का होता है इलाका

इसे समझने के लिए याद कीजिए अगर कॉलोनी में कोई नया कुत्‍ता आता है तो पूरी कॉलोनी के कुत्‍ते इकट्ठा होकर उसे खदेड़ते हैं. दरअसल, कुत्तों का अपना एरिया होता है. जिसमें वो किसी दूसरे कुत्ते को देखना जरा भी पसंद नहीं करते हैं. इसी प्रकार कार या बाइक के टायर से जब उन्हें किसी दूसरे कुत्ते की गंध आती है तो उन्हें अपने इलाके में किसी नए कुत्ते के आने का आभास होता है. इसलिए वे आप पर हमला करते हैं. 

गाड़ी तेज भगाने से हो जाते हैं और भी आक्रामक

गाड़ी के घूमते टायर से कुत्तों को लगता है कि नए कुत्ते उनपर हमला करने की तैयार कर रहे हैं. कई लोग घबरा कर कार या बाइक को तेज चलाने लगते हैं. जिससे कुत्‍तों का शक यकीन में बदल जाता है और वे और भी ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में नर्वस न होना ही समझदारी है. ऐसे समय में कुत्तों को यह विश्वास दिलाना जरूरी होता है कि उन्हें कोई खतरा नहीं है.

यह भी पढ़ें - गुफा में ट्रेन घुसी थी और फिर गायब हो गई... 100 साल से ज्यादा हो गए और अभी भी हो रही है तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैब मेड सोना क्या सस्ता कर देगा गोल्ड रेट, जानें कैसे किया जाएगा तैयार?
लैब मेड सोना क्या सस्ता कर देगा गोल्ड रेट, जानें कैसे किया जाएगा तैयार?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget