एक्सप्लोरर

नीला या फिर हरा ड्रेस पहन कर ऑपरेशन थिएटर में क्यों जाते हैं डॉक्टर, क्या है इसके पीछे की साइंस?

ऑपरेशन थिएटर में जाते समय डॉक्टरों के नीले रंग का या फिर हरे रंग का कपड़ा पहनने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है. दरअसल, नीला और हरा रंग आंखों को सुकून देता है और तनाव को कम करता है.

अगर आप किसी हॉस्पिटल में गए होंगे तो आपने देखा होगा कि वहां जब भी कोई डॉक्टर किसी मरीज का ऑपरेशन करने जाता है तो वह नीले या फिर हरे रंग का कपड़ा पहन कर ऑपरेशन थिएटर में जाता है. यहां तक की फिल्मों में भी जब किसी ऑपरेशन का सीन दिखाया जाता है तो उसमें डॉक्टर को नीले या फिर हरे रंग के कपड़े में दिखाया जाता है. अब सवाल उठता है कि आखिर ऑपरेशन थिएटर में इन्हीं दो रंग के कपड़ों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है. क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है या इससे मरीज को कोई मेडिकल सहायता मिलती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी की जानकारी देंगे.

क्यों पहनते हैं नीला और हरा कपड़ा

ऑपरेशन थिएटर में जाते समय डॉक्टरों के नीले रंग का या फिर हरे रंग का कपड़ा पहनने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है. दरअसल, नीला और हरा रंग आंखों को सुकून देता है और तनाव को कम करता है. जब डॉक्टर किसी मरीज का ऑपरेशन कर रहे होते हैं तो वह और उनके साथी बेहद तनाव में रहते हैं. ऐसे में जब उनके आसपास नीले और हरे रंग के कपड़े में लोग मौजूद रहते हैं तो उनकी मनोदशा स्थिर रहती है और वह सही से ऑपरेशन कर पाते हैं. मरीज के साथ आने वाले परिजनों के दिमाग पर भी कुछ ऐसा ही असर पड़ता है. दरअसल, जब मरीज ऑपरेशन थिएटर में होता है तो उसके परिजन बेहद परेशान और तनाव में रहते हैं, ऐसे में जब वह हरा और नीला रंग का कपड़ा पहने डॉक्टरों को ऑपरेशन थिएटर में जाते देखते हैं तो उन्हें उम्मीद रहती है कि उनका करीबी स्वस्थ हो जाएगा.

अस्पतालों में भी इन्हीं रंगों का इस्तेमाल किया जाता

आपने गौर से देखा होगा तो आपको पता होगा कि अस्पतालों में ज्यादातर बेडशीट, पिलो कवर और पर्दे भी हरे और नीले रंग के होते हैं. यहां तक कि कुछ अस्पतालों में दीवारों को भी हरे या नीले रंग से पेंट किया जाता है. इसके पीछे भी यही कारण है कि हरे और नीले रंग से आंखों को सुकून मिलता है और दिमाग शांत रहता है. कई रिसर्च में तो यह बात सामने भी आई है कि हरा रंग डिप्रेशन को भी दूर करता है.

ये भी पढ़ें: सस्ता हो या महंगा, या फिर फोन वाला... कैमरा हमेशा लाल काले रंग का ही क्यों होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 बेटे जेल में और तीसरे की हादसे में मौत, जानें अतीक अहमद के परिवार में कौन-कौन?
2 बेटे जेल में और तीसरे की हादसे में मौत, जानें अतीक अहमद के परिवार में कौन-कौन?
Rahul Gandhi Pet Dog Noorie: किस ब्रीड की है राहुल गांधी की पालतू 'नूरी', जानें इसकी खासियत?
किस ब्रीड की है राहुल गांधी की पालतू 'नूरी', जानें इसकी खासियत?
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल

Embed widget